दूल्हे की लंबाई कम देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार
संवाद सहयोगी, माधौगढ़ (उरई) : दूल्हे की लंबाई कम देख दुल्हन ने वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया।
संवाद सहयोगी, माधौगढ़ (उरई) : दूल्हे की लंबाई कम देख दुल्हन ने वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया। इससे तहसील क्षेत्र के हरौली गांव में शादी की खुशियों भरे माहौल में सन्नाटा छा गया। मान-मनौव्वल का दौर चला पर युवती नहीं मानी और बिना दुल्हन के ही बरात इटावा वापस लौट गई।
हरौली निवासी रामलखन ¨सह ने अपनी नातिन रूबी की शादी इटावा जिले के थाना इकदिल के ग्राम सिकवा में कप्तान ¨सह चौहान के पुत्र पुष्पेंद्र ¨सह से तय की थी। बरात मंगलवार शाम हरौली गांव पहुंची। वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। बरात विवाह स्थल पर पहुंची। स्टेज पर जयमाला लेकर दुल्हन पहुंची और लड़के की लंबाई कम देख उसने जयमाल नहीं डाली और शादी से इंकार कर दिया। नाच-गा रहे लोग, नाते रिश्तेदार सभी सकते में आ गए। बड़े-बुजुर्गों ने रूबी के समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी और अपनी बात पर अड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्राम प्रधान ने वर-वधू पक्ष के लोगों को बैठाकर अभी तक किए गए लेनदेन को निपटाया। इसके बाद बरात बिना वधू के ही वापस लौटी।