उफनाया मलंगा नाला, बाढ़ का खतरा बढ़ा
जागरण संवाददाता, उरई : जिले के सबसे बड़े मलंगा नाले का का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से बाढ़
जागरण संवाददाता, उरई : जिले के सबसे बड़े मलंगा नाले का का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रविवार को शहर में मोहल्ला डढ़वा और उमरारखेरा के कुछ हिस्से में पानी घुस गया। बस्तियों में पानी भरने से लोग परेशान हो गए और अपनी गृहस्थी का सामान समेटकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने लगे।
कई दिनों से हुई बारिश के चलते मलंगा नाला उफना गया है। कोंच क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी जलभराव होने के बाद नाले की बाढ़ का खतरा अब शहर में भी मंडराने लगा है। रविवार को मोहल्ला डढ़वा और उमरारखेरा में नाले किनारे बसी बस्तियों में नाले का पानी घुस गया। जलस्तर बढ़ने पर लोग परेशान हो गए। जल्दी-जल्दी अपनी गृहस्थी का सामान समेटकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे हैं। अगर अब बारिश होती है तो हालात गंभीर हो सकते हैं। डढ़वा में नाले का पानी रपटा पुल के ऊपर से चल रहा है। रात से अब तक जलस्तर में कोई गिरावट भी नहीं हुई है। बाढ़ की आशंका से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। नाले किनारे जितनी भी बस्तियां हैं वहां रहने वालों को कहीं दूसरी जगह शरण लेनी पड़ सकती है। अभी तक गनीमत यह है कि पानी गलियों में ही भरा है। कुछ घरों में भी नाले का गंदा पानी पहुंच गया है। मोहल्ला लहरियापुरवा, शांतिनगर में भी हालात खराब हो सकते हैं। बा¨शदों के चेहरे पर ¨चता की लकीरें दिखाई देने लगीं है। लोग परेशान इसलिए हैं कि कहीं उनका आशियाना बाढ़ की भेंट न चढ़ जाए। रखी जा रही नजर
मलंगा नाले का पानी बढ़ने के चलते हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर पानी बढ़ता है तो नाले किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
प्रमिल कुमार ¨सह अपर जिलाधिकारी