भाजपा सरकार ने समझी बुंदेलखंड की पीड़ा : डॉ. महेंद्र सिंह
जागरण संवाददाता, उरई : ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ.महेंद्र ¨सह ने कहा
जागरण संवाददाता, उरई : ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ.महेंद्र ¨सह ने कहा है कि बुंदेलखंड ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व खनिज संपदा की दृष्टि से तो संपन्न रहा पर आर्थिक रूप से पिछड़ा रहा। देश की आजादी के बाद से किसी सरकार ने इसे बदहाली से उबारने का प्रयास नहीं किया। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारो इस क्षेत्र का दर्द समझा और विकास का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झांसी की रैली में बुंदेलखंड के लिए अनेक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने जा रहे हैं।
झांसी जा रहे डॉ. सिंह ने गुरुवार को लोक निर्माण निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के लिए भागीरथ योजना शुरू की है ताकि हर गांव-मजरे में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा सके। इस क्षेत्र को एक्सप्रेस-वे के माध्यम से सीधे दिल्ली से जोड़ा जा रहा है। इससे विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार की समस्या के समाधान के लिए डिफेंस कॉरीडोर बनाया जा रहा है। इससे युवाओं का पलायन रुकेगा। बुंदेलखंड में ही बड़ी डेयरी परियोजना को एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित कराया जाएगा। सरकार किसानों की समस्याओं को भी प्राथमिकता में रखते हुए योजनाएं संचालित कर रही है। उरई को 44 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
उरई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को झांसी की रैली में जिले को 44 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। लोकार्पण व शिलान्यास के लिए प्रस्तावित सूची अधिकारियों ने भेज दी है।
सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोकार्पण के लिए 14.39 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाएं हैं जिसमें बाल विकास विभाग से संबंधित 23, विद्युत उपकेंद्र 3, पेयजल परियोजनाएं 2, पशुपालन विभाग की 3 परियोजनाएं हैं। शिलान्यास के लिए 29.56 करोड़ रुपये की लागत की 40 परियोजनाएं हैं जिसमें पशुपालन विभाग की एक, जिला कारागार की बाउंड्रीवाल, लघु ¨सचाई विभाग की 37 व जल निगम की एक परियोजना शामिल है।