बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
जासं,उरई : कुठौंन्द थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर खं
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 11:28 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 11:28 PM (IST)
जासं,उरई : कुठौंन्द थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर खंती में जा गिरी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाए होने से सिर में गहरी चोट आ गई। ग्राम निजामपुर राजकिशोर और रजनीश बाइक से जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने मदद करते हुए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डाक्टर ने घायल रजनीश को हालत गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें