विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी नेतृत्व से ज्यादा सीटें मांगेगी अपना दल, सावित्री बाई फुले की जयंती अनुप्रिया पटेल ने कही ये बात

Published: Wed, 03 Jan 2024 08:18 PM (IST)

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को झांसी चुंगी के पास सीरोठिया मैदान में सावित्री बाई ...और पढ़ें

भाजपा नेतृत्व से और अधिक सीटें मांगी जाएंगी : अनुप्रिया पटेल
भाजपा नेतृत्व से और अधिक सीटें मांगी जाएंगी : अनुप्रिया पटेल

जागरण संवाददाता, उरई। आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल भाजपा नेतृत्व से और अधिक सीटें मांगेगा। एनडीए घटक दलों की बैठक में अपनी बात रखेंगे। पार्टी को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटें जीतेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। 

यह बात अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को झांसी चुंगी के पास सीरोठिया मैदान में सावित्री बाई फुले की जयंती में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कही। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए अपना दल ने लगातार संघर्ष किया है। इसी का परिणाम है कि नीट में ओबीसी आरक्षण लागू हो चुका है।

पिछड़ों के अधिकारों के लिए हमेशा सदन में अपनी बात रखी है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उन्होंने चारों स्तंभों में हर वर्ग की सहभागिता को जरूरी बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड सहित अन्य कई सीटें मांगी जाएंगी। सावित्री बाई फुले को सामाजिक क्रांति की अग्रदूत बताते हुए कहा कि वह देश की पहली महिला शिक्षक थीं।

महिला होते हुए भी उन्होंने उस दौर में महिला सशक्तीकरण की नींव रखी जब वंचित अधिकार पाने को तरसते थे। सावित्री बाई फुले ने कई विद्यालय बनवाए और समाज से भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया।

महापुरुषों के प्रयासों से आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं। केंद्र सरकार भी महिला अधिकारों के लिए संकल्पित है। महिलाओं के लिए सरकार ने काफी कुछ किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया ने की। इस दौरान अपना दल के वरिष्ठ युवा नेता ओमकार सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को तलवार भेंट की। इसके साथ ही अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुजुर्ग महिलाओं को कंबल, शाल आदि भेंटकर उनको सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, विधायक जयकुमार सिंह, ललितपुर विधायक रश्मि आर्य, पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप, केशव पटेल, रामनिवास वर्मा, अपना दल व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपमणि सिरोठिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता व लोग मौजूद रहे।