भीषण गर्मी से जूझे आमजन
जागरण संवाददाता, उरई : गर्मी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। कड़ी धूप और उमस से हर कोई बेहाल न
जागरण संवाददाता, उरई : गर्मी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। कड़ी धूप और उमस से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है। गुरुवार को सुबह बदली रही लेकिन कुछ देर बाद ही निकली कड़ी धूप ने परेशानी खड़ी कर दी। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में सड़कें आग उगल रही थीं जिससे लोगों का चलना तक दुश्वार हो गया। लोग धूप से बचाव के लिए छाता तौलिया लिए हुए थे। शाम तक गर्मी का यही हाल रहा।
गर्मी ने लोगों को रुला दिया है। इस बार मार्च के महीने से ही जोरदार गर्मी हर किसी को हलकान किए हुए है। आसमान से आग बरस रही है। गर्मी ने लोगों के काम काज तक प्रभावित कर दिए हैं। गुरुवार को भी मौसम में जबरदस्त गर्मी रही। सुबह आसमान पर बादल छाए रहे जिससे लग रहा था कि मौसम खुशगवार रहेगा लेकिन बादल कुछ देर बाद ही छंट गए और इसके बाद कड़ी धूप निकली जिससे मौसम काफी गर्म हो गया। दस बजे तक सड़कें आग उगलने लगीं। वातावरण में उमस भी बढ़ गई। दोपहर में पंखे इतनी गर्म हवा फेंक रहे थे कि बैठना तक दुश्वार हो गया। कूलर, एसी तक इससे निजात नहीं दिला सके। गर्मी के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जो लोग जरूरी काम से निकले वह धूप से बचाव का प्रबंध किए हुए थे। शाम तक गर्मी का यही हाल रहा।