Move to Jagran APP

झांसी-कानपुर हाईवे पर 15 किमी. लगा जाम

झांसी-कानपुर हाईवे पर कालपी में निर्माण चल रहा है। बनाई गई सर्विस लेन भी दगा दे गई और जर्जर हो चुकी सड़क के गड्ढों में भारी वाहन फंसते हैं। संकरी होने के चलते वाहन कतार में एक-दूसरे के पीछे ही रेंगते नजर आते हैं। रविवार को जल्दबाजी में कुछ वाहन गलत लेन से निकलने लगे जिसके बाद जाम लगना शुरू हो गया। रात गहराने के साथ कतार लंबी होती चली घई। अंदर से निकलने लगे वाहन

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:09 AM (IST)
झांसी-कानपुर हाईवे पर 15 किमी. लगा जाम
झांसी-कानपुर हाईवे पर 15 किमी. लगा जाम

संवाद सहयोगी, कालपी : अधूरे हाईवे पर रविवार की शाम ढलते ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। अधूरे हाईवे पर चल रहे काम के चलते वाहनों के पहिए ठहर गए। देखते ही देखते कानपुर देहात तक 15 किमी. लंबी कतार लग गई। जल्दी निकलने की आपाधापी में कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन गलत लेन से निकलने लगे, जिससे यमुना नदी के दोनों पुल जाम हो गए। सैकड़ों वाहनों के बीच सवारी व निजी बसें व कार भी फंस गईं। महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया। शादी-ब्याह में जा रहे लोग गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। देर रात तक जाम का झाम खत्म नहीं हुआ। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों ने रेंगना शुरू किया।

loksabha election banner

झांसी-कानपुर हाईवे पर कालपी में निर्माण चल रहा है। बनाई गई सर्विस लेन भी दगा दे गई और जर्जर हो चुकी सड़क के गड्ढों में भारी वाहन फंसते हैं। संकरी होने के चलते वाहन कतार में एक-दूसरे के पीछे ही रेंगते नजर आते हैं। रविवार को जल्दबाजी में कुछ वाहन गलत लेन से निकलने लगे, जिसके बाद जाम लगना शुरू हो गया। रात गहराने के साथ कतार लंबी होती चली घई। अंदर से निकलने लगे वाहन

हाईवे पर जाम लगते ही बड़ी संख्या में वाहन नगर के अंदर टरननगंज मार्ग से होकर गुजरने लगे। इससे अंदर भी जाम लग गया। धूल-धुआं और गुबार से लोग बेहाल हो गए। देर शाम से शुरू हुआ जाम समय के साथ ही कानपुर देहात के चौरा और जिले में जोल्हूपुर मोड़ के आगे तक पहुंच गया। बरातियों की बसें व कारें भी फंसी

जाम में कई वाहन ऐसे भी थे, जिनमें बराती बैठे थे। हालत यह थी कि दोपहिया तक नहीं निकल पा रहे थे। वाहनों के बीच से होकर लोग पैदल निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाल मानिक चंद्र पटेल ने फुलपावर चौराहे पर गलत दिशा से आ रहे वाहनों को उनकी लेन में पहुंचाना शुरू किया। मंडी के समीप दारोगा अशोक कुमार व पुल के समीप दारोगा सुनील व नरेंद्र ट्रैफिक व्यवस्था देखते रहे लेकिन फिर भी जाम से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखी। पुल पार करने में तीन-तीन घंटे लग गए। घाटों से आ रहे ओवरलोडेड ट्रक बने मुसीबत

एक तरफ प्रशासन ओवरलोडिग पर लगाम का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जिले के घाटों से आने वाले ओवरलोडेड ट्रक व डंपर ही जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी डीएन त्रिपाठी ने बताया कि नगर में हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण होने से समस्या बढ़ गई है। ओवरब्रिज निर्मित हो जाने के बाद जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.