कन्याओं का पूजन कर मां कात्यायनी से मांगी मुराद
सिकंदराराऊ में शारदीय नवरात्र के छठवें दिन देवी मंदिरों में मां कात्यायनी के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में शारदीय नवरात्र के छठवें दिन देवी मंदिरों में मां कात्यायनी के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। प्रसिद्ध सिद्धपीठ पथवारी माता मंदिर पर देश की खुशहाली, समृद्धि, अमन चैन, शांति, सौहार्द, पूरे विश्व को कोरोना बीमारी से मुक्त करने के लिए व तालिबानी जैसे आतंकी संगठनों को सद्बुद्धि देने के लिए विशेष पूजा अर्चना कर मातारानी से प्रार्थना की गई। पुजारी जगदीश कश्यप, धर्मेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, बीरो लाला, चेतन शर्मा ने मां कात्यायनी के जन्मोत्सव पर केक काटकर छह कन्याओं का चरणाभिषेक कर, पूजन कर, तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर •िामाया। महिलाओं ने माता रानी का गुणगान किया। गांव खिजरपुर में देर शाम हवन यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख, समृद्धि व दैवीय आपदाओं से रक्षार्थ पूजा अर्चना की गई। मनोज उपाध्याय, देवेंद्र उपाध्याय, मंजू उपाध्याय, मुक्तेश शर्मा, रामबाबू चौहान आदि मौजूद थे। कन्या पूजन के साथ
हीमोग्लोबिन टेस्ट
संस, हाथरस : नवरात्र पर भारत विकास परिषद और भारत विकास परिषद वनिता शाखा ने कन्या पूजन किया। बाल विकास प्रकल्प के अंतर्गत कन्याओं का पैथोलाजिस्ट मुकुल दीक्षित ने हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया। लड़कियों को स्वास्थ्य लाभ का महत्व और कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए। सभी कन्याओं को चुन्नी ओढ़ा कर पूजन किया। पोषाहार सामग्री वितरित की गई, जिसमें दलिया, सोयाबीन बड़ी, भुने चने, आटे के बिस्किट, जूस, फल, हार्लिक्स और कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी दिए गए। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रघुकुल तिलक दुबे, वनिता शाखा अध्यक्ष एकता अग्रवाल, शाखा संयोजिका विनीता दुबे, अनीता मदनावत, रेनू पचौरी अनिल वाष्र्णेय, दीप्ति अग्रवाल, प्रमिला गौड़, चित्रा गोयल, मुक्ता गर्ग, अंजना गौड़, दीपा गर्ग, खुशबू गौड़, चिकी गर्ग, प्रिया गर्ग, कविता टालीवाल, मीनू गर्ग, तृप्ति अग्रवाल, विमला गर्ग, अनुराधा प्लावत, सुनीता गर्ग उपस्थित रहीं। श्रीपंच दशनाम जूना
अखाड़ा पर महायज्ञ
जासं, हाथरस: श्रीबाला त्रिपुर सुंदरी महायज्ञ में भक्तों ने आहूति दी। आचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि दश महाविद्याओ में से एक विद्या त्रिपुर सुंदरी मां भगवती हैं। यह विद्या सम्मोहन शक्ति देती है व लक्ष्मी प्राप्ति कराती है। भक्तों की सभी मनोकामना भी पूर्ति करती है। यज्ञ में यजमान साकेत पाराशर, शीतल पाराशर, पदम गुप्ता, केशव मिश्र, यश गोस्वामी, हरीलाला, धर्मेंद्र, त्रिलोकीनाथ उपस्थित रहे। मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित
फोटो- 27
संसू, बिसावर : बिसावर के गांव नगला छत्ती में दो जगह दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिसमें संध्या, आरती रालोद नेता व जिलापंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने आरती उतारी। हलवा चना का महाभोग लगाया। रुहेरी में देवी जागरण की धूम
फोटो- 63
संस, हाथरस : रुहेरी में भोलेनाथ के मंदिर पर देवी जागरण का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर व महामाई की ज्योति जलाकर किया। आयोजक प्रेमचंद्र बघेल पूर्व प्रधान व तालेवर दिवाकर प्रधान ने रामेश्वर का स्वागत-सम्मान किया। चौधरी विष्णु कुमार, बाबूलाल गोला, भोला बघेल, चौधरी बलवीर सिंह पूर्व प्रधान, पवन शर्मा, लाला पंडित, मुनेश श्रोती मौजूद थे।
सब्जी-पूड़ी बांटी
फोटो-60
जासं, हाथरस : नवरात्र के मौके पर इनरव्हील क्लब आफ हाथरस जागृति की महिलाओं ने रमनपुर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर पर सब्जी-पूड़ी वितरित की। इस दौरान अध्यक्ष रश्मि बागला, सुमन गोयल, मीनू, गुंजन दीक्षित, मंजूलता, रेखा, अल्का उपस्थित रहीं।