महिलाएं सुरक्षित हों, शिक्षा व्यवस्था सुधरे
दैनिक जागरण के कार्यक्रम में सरस्वती कॉलेज इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रायल व जेसीआइ संगठन ने भरे घोषणा पत्र
संवाद सहयोगी, हाथरस : मतदान से पहले सामाजिक संगठन व शिक्षा जगत से जुड़े लोग दैनिक जागरण के 'हर वोट कुछ कहता है' कार्यक्रम में घोषणा पत्र के जरिए अपने मुद्दों को बता रहे हैं। मंगलवार को सरस्वती कॉलेज, इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल व जेसीआइ रेनबो महिला संगठन से जुड़े लोगों ने महिला सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी पर जोर दिया।
मतदान में एक-एक वोट की अपनी अहमियत होती है, इसलिए लोगों को अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसी उद्देश्य से दैनिक जागरण ने आगरा रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज पर कार्यक्रम आयोजित किया। यहां शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की बात कही। मौके पर प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता, शैलेंद्र सरोज, वीडी पाल, भूपेंद्र सेंगर, संजय पुष्कर आदि मौजूद रहे। लाल डिग्गी प्राथमिक विद्यालय पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल से जुड़ी महिला पदाधिकारियों ने घोषणा पत्र भरें। महिला सुरक्षा और शहर में साफ सफाई होने की बात कही गई। इस दौरान अनीता मदनावत, सीमा, पारुल गुलाटी, राधा गावर, दीप्ति बूटिया, विनीता दुबे, अंजू गावर, दीपिका शर्मा मौजूद रहीं। अलीगढ़ रोड स्थित जेक डोनाल्ड रेस्टोरेट में जेसीआइ रेनबो महिला क्लब से जुड़ी पदाधिकारियों ने घोषणा पत्र भरे। नारी सुरक्षा और आरक्षण खत्म करने पर जोर दिया। इस दौरान जूही बंसल, दीप्ति अग्रवाल, गीता, कोमल माहेश्वरी, प्रियंका मित्तल, सपना अग्रवाल, सारिका बंसल मौजूद रही।