विद्युत पोल गिरने से महिला घायल
हसायन कस्बे के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट का जर्जर विद्युत पोल सोमवार को गिर गया।
संसू, हाथरस : हसायन कस्बे के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट का जर्जर विद्युत पोल सोमवार को गिर गया। इससे भीड़ भाड़ वाले चौराहे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई शीला देवी निवासी मोहल्ला अहीरान गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन में भर्ती कराया गया। जहां पर हालात चिताजनक होने से पीड़ित महिला को हाथरस रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति भूरा निवासी बदनपुर का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। काफी मशीन फटने से छह लोग घायल
संसू, सासनी : रविवार की देर रात गांव बिजहारी में एक कार्यक्रम में अचानक काफी मशीन फट जाने के कारण वहां खड़े छह लोग झुलस गये। जिससे वहां कोहराम मच गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव बिजहारी के माजरा किशनगढ़ी में एक शादी समारोह में लोग प्रतिभाग कर रहे थे। बताते हैं कि कुछ लोग कॉफी मशीन के निकट खड़े थे। तभी जोरदार धमाके के साथ कॉफी मशीन फट गई और उसमें निकले गर्म दूध से दर्जनभर से अधिक लोग झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को निजी चिकित्साल में ले जाया गया। कुछ लोग उपचार के बाद अपने घर चले गये। एक महिला रेनू पत्नी जयराम का उपचार सीएचसी पर कराया गया। कच्चा मकान गिरा, बेघर हुआ परिवार
संसू, हसायन : गांव हैदलपुर में रविवार की रात कच्चा घर गिरने से घर में रह रहे लोग दब गए। ग्रामीणों ने मिट्टी और लकड़ी को हटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मकान गिरने से परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर हो गया है।
हसायन विकासखंड के गांव हैदरपुर निवासी प्रमोद कुमार बच्चों के साथ काफी समय से पुराने कच्चे घर में रह रहे थे। रात में कच्ची दीवारें ढह गईं। प्रमोद, उनकी पत्नी, 10 वर्षीय राहुल, सात वर्षीय निगम और छह वर्षीय सुमित भी दब गए थे।