किसानों की समस्याओं को लेकर 29 को सौंपेंगे ज्ञापन
संसू हाथरस सिकंदराराऊ में केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण धान बाजरा मक्का की फसल पैदा करने वाले किसानों की लागत तक नहीं निकल रही।
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण धान, बाजरा, मक्का की फसल पैदा करने वाले किसानों की लागत तक नहीं निकल रही। किसान लगातार घाटा उठाते चले जा रहे हैं। 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। शनिवार को यह बातें पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राना ने गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीटन, शरबती, सुगंधा किस्म के धान की कीमत 2016 में 3500 रुपये प्रति कुंटल थी। पिछले वर्षों में लगातार हुई गिरावट के कारण इस वर्ष 1400 रुपये तक आ गई है। केंद्र सरकार ने तीन बिल पास किए हैं। तीनों कानून किसान व गरीब विरोधी हैं। नए कानूनों से किसानों का उत्पीड़न और जमाखोरी बढ़ेगी। कंपनियां एवं बड़े व्यापारी किसानों से सस्ता खरीद कर मनमाने रेट पर बेचेंगे। इस मौके पर अजय पुंढीर, जहीर अख्तर कुरैशी , राजा कुरैशी, अतुल चौहान, प्रशांत पुंढीर, विजय प्रताप सिंह, हाजी अब्दुल, तारा चंद्र राणा, काका राणा, वीरपाल यादव आदि मौजूद रहे।