Move to Jagran APP

बेबी के लिए क्या है सुरक्षित, बताएंगे विशेषज्ञ

दो नवंबर को दैनिक जागरण एवं जॉनसन्स जेंटल स्पर्श की ओर से होगा कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 05:18 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:25 AM (IST)
बेबी के लिए क्या है सुरक्षित, बताएंगे विशेषज्ञ
बेबी के लिए क्या है सुरक्षित, बताएंगे विशेषज्ञ

जासं, हाथरस: हर महिला के लिए मातृत्व उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। वह सिर्फ एक नई जिदगी को जन्म नहीं देती, बल्कि मां बनना उसके लिए भी नया जीवन होता है।

loksabha election banner

बेबी के आने से उसका और पूरे परिवार का जीवन बदल जाता है। नन्हीं सी जान का ख्याल उसकी मां से ज्यादा शायद ही किसी और को हो। बेबी के लिए वह कपड़ों से लेकर बाकी हर चीज को अच्छी तरह से परखने के बाद ही चुनती है। एक वक्त था जब मां अपने बेबी के लिए हर चीज अपने हाथों से तैयार करती थीं, ताकि उसे कोई नुकसान न हो। पर आज के परिवेश में ऐसा करना बहुत मुश्किल हो गया है। घर की बनी चीजों की जगह ले ली है रेडीमेड उत्पादों ने, लेकिन जरूरी है कि इनका चुनाव सावधानीपूर्वक किया जाए, ताकि बेबी को किसी तरह का नुकसान न हो। चिकित्सीय सलाह मिलेगी दो नवंबर की सुबह 11 बजे से राधे गार्डन, नवग्रह मंदिर के सामने, अलीगढ़ रोड, हाथरस पर होने वाले दैनिक जागरण के जॉनसन्स जेंटल स्पर्श कार्यक्रम में। इन्हीं बातों पर चर्चा होगी, जहां मां को बाल चिकित्सक और विशेषज्ञ बताएंगे कि बेबी की सही देखभाल के लिए क्या करना सर्वोपरि होगा।

अक्सर देखा गया है कि बेबी की देखभाल के लिए मां या तो घर के बड़ों की सलाह लेती हैं या दूसरी महिलाओं की जो मां बन चुकी हैं, इसके बाद भी उनके मन में कई तरह के प्रश्न होते हैं। जिनके जवाब उन्हें नहीं मिलते। इस कार्यक्रम में मां को ऐसे ही प्रश्नों के जवाब मिलेंगे और वो भी विशेषज्ञों द्वारा। बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी बेबी केयर की रेंज में बाजार में कई उत्पाद हैं, लेकिन सभी मां के लिए यह जानना आवश्यक है कि वो जो भी उत्पाद चुन रही हैं, वो बेबी के लिए हानिकारक तो नहीं, इसके लिए उत्पादों में मिले पदार्थों की अगर संपूर्ण जानकारी हो तो चुनाव आसान हो जाता है। इस कार्यक्रम में प्रश्नावली के दौरान सभी उपस्थित मां उत्पाद के चुनाव ही नहीं बल्कि बेबी के बेहतर स्वास्थ्य और पालन-पोषण से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकती हैं।

इस कार्यक्रम में वे माताएं शामिल हो सकती हैं, जिनके तीन वर्ष तक की आयु के बच्चे हैं। यहां माताएं अपनी सास या मां के साथ आ सकती हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाएं पहले या उसी दिन दिए गए नंबरों के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ और चिकित्सक बेबी की बेहतर देखभाल से संबंधित टिप्स और सही मार्गदर्शन भी देंगे। महिलाओं के सवालों का जवाब कार्यक्रम के दौरान ही दिए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को निश्चित उपहार मिलेंगे। महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था रहेगी। फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए 8429020796, 8429020795, 7311192537 नंबरों संपर्क किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.