हवन यज्ञ से नवसंवत्सर का स्वागत
संवाद सहयोगी, हाथरस : नवसंवत्सर पर सेवा भारती की ओर से नवल नगर स्थित सेवा कार्यालय व आर्य स
संवाद सहयोगी, हाथरस : नवसंवत्सर पर सेवा भारती की ओर से नवल नगर स्थित सेवा कार्यालय व आर्य समाज द्वारा मुरसान गेट पर हवन यज्ञ का आयोजन कर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
नवल नगर में सेवा भारती के सामूहिक यज्ञ में सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया। सर्वमंगल व समरसता की कामना के उद्देश्य को लेकर सेवा भारती के विभिन्न सेवा प्रकल्पों की शिक्षिकाओं, अभिभावकों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ईश वंदना, प्रार्थना व सर्वमंगल कामना के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। हवन यज्ञ आर्य बंधु बनवारी लाल गोस्वामी, दिनेश चंद्र अग्निहोत्री, मदनलाल माहेश्वरी, आचार्य महेशचंद्र ने वैदिक ऋचाओं के अनुरूप किया। यजमान आसन पर श्रवण कुमार अग्रवाल, रमेश, ललित अग्रवाल, शिव शर्मा, गोपाल मिश्र, भंवर ¨सह पौरुष, राजेंद्रपाल, कृष्णा दीक्षित, मुनीशंकर, रक्षपाल ¨सह, प्रकाश चंद्र शर्मा, डा.महेश शर्मा, रामजीलाल, शुभम गौतम, बबलू हंसमुख, रजनी देवी, नीरज आदि थे। आर्य समाज मुरसान गेट पर आयोजित हवन यज्ञ में प्रधान रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना महर्षि दयानंद सरस्वती ने की थी। उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश की रचना कर देश को नई दिशा दी। मदन लाल आर्य ने कहा कि वेद ही सर्व सत्य विधाई ग्रंथ हैं। इसीलिए वेद का स्वाध्याय अत्यंत आवश्यक है। स्वामी दयानंद ने ही वेदी का पुनरुद्धार किया। हवन यज्ञ में ज्ञानेंद्र कुमार आर्य, दिनेश अग्निहोत्री, बनवारी लाल गोस्वामी, राजकुमार वाष्र्णेय, सत्यदेव आर्य, वेदप्रकाश शास्त्री, भगवान ¨सह पौरुष, सरला आर्य, राकेश शर्मा, हरप्रसाद शर्मा, प्रमोद आर्य थे।