ग्राम प्रधान के तीन पदों के लिए उप चुनाव आज
-ग्राम प्रधान पद पर दो प्रत्याशियों के बीच कड़े मुकाबले की संभावना -शनिवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिग पाíटंयां पहुंचीं बूथों पर
जासं, हाथरस : जिले में रिक्त ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर शनिवार को उपचुनाव होगा। व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले में ग्राम प्रधान के तीन पदों पर उपचुनाव होना है। सासनी देहात, हसायन ब्लॉक के गांव शहबाजपुर और सादाबाद के गांव बहराम पट्टी में ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव हो रहा है। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नौ पदों पर चुनाव होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चार पदों पर उपचुनाव भी शनिवार को ही होगा। शनिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। गांव बहराम पट्टी सादाबाद में ग्राम प्रधान पद के लिए तीन नामांकन हुए थे। एक ने नाम वापस ले लिया था, दो प्रत्याशी मंजीत सिंह व पूनम देवी के बीच कड़ा मुकाबला है। खंड विकास कार्यालय से शुक्रवार को पोलिग पाíटंयां पट्टी बहराम के लिए रवाना की गईं।
शहबाजपुर में भी प्रधान
के लिए आज पड़ेंगे वोट
संवाद सूत्र, हसायन : विकास खंड के गांव शहबाजपुर में प्रधान के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी रवाना हो गर्इं। गांव शहबाजपुर अनियमितताओं को लेकर प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद यहां पर नए प्रधान के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर तक के दायरे में किसी बाहरी को नहीं आने दिया जाएगा। शरारती तत्व व फर्जी मतदान करने वालों को पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही रिकॉर्ड को देखते हुए चिह्नित कर लिया गया है। फर्जी मतदान या मतदान में व्यवधान की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।