Move to Jagran APP

विवेकानंद ने भारत को दिलाई थी विशिष्ट पहचान

युवा दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन, संगठनों ने स्वामीजी को याद कर बताया कर्मयोगी

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 01:19 AM (IST)
विवेकानंद ने भारत को दिलाई थी विशिष्ट पहचान
विवेकानंद ने भारत को दिलाई थी विशिष्ट पहचान

संवाद सहयोगी, हाथरस : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शनिवार को जिलेभर में युवा दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूल-कॉलेजों और विभिन्न युवा संगठनों ने स्वामीजी को याद कर उन्हें देश को दिशा देने वाला कर्मयोगी बताया। कहा गया कि स्वामी जी ने भारत को पूरी दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई थी।

loksabha election banner

नेहरू युवती संगठन ने गांव कोटा में युवा दिवस पर गोष्ठी की जिसमें कल्पना चौधरी ने अध्यक्षता करते हुए स्वामी जी को भारत का महान दार्शनिक बताया। कहा कि स्वामीजी ने पूरी दुनिया में अध्यात्म का परचम लहराया था। शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को विश्वपटल पर नई पहचान दिलाई। सीमैक्स इंटरनेशलन स्कूल के बच्चों पल्लवी, मेघल, यशिका, यशा, खुशी, अमन तोमर, शिवम आदि ने स्वामी विवेकानंद पर भाषण दिए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने नगला मोटा में असहाय लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। एबीजी गुरुकुलम परिसर में डॉ. शांतनु, कृष्णवीर ¨सह, राजकुमार त्यागी, राहुल ¨सह, सपना तोमर, आशीष तोमर आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।

कांग्रेस कमेटी ने सभासद विनोद कर्दम की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर जयंती मनाई। संचालन शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। श्रीरामबाग इंटर कालेज हाथरस के प्रांगण में सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने ओजपूर्ण व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत के संयोजक लख्मीचंद्र जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि बीआर ¨सह, जिला संयोजक सुरेश बागड़ी थे। संचालन मदनगोपाल ने किया।

नेहरू युवा केंद्र ने हतीसा स्थित श्री महाराणा प्रताप विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह का आयोजन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेंद्र सिसौदिया ने किया। युवा उत्थान अभियान के तहत गांव चंदपा स्थित जेपीजीडी इंटर कालेज में युवा सम्मलेन हुआ। अध्यक्षता संस्थापक केके दीक्षित एडवोकेट ने की। शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदपा थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने किया। एमएलडीवी एवं डीआरबी इंटर कॉलेज में जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आशुतोष थे। नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने स्वामीजी के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. राम निवास दुबे, प्रबंधक आरपी कौशिक आदि मौजूद रहे। जिला संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज ने संचालन किया।

मुरसान में काव्य पाठ : मुरसान स्थित आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय ¨सह विभाग कार्यवाह स्वयं सेवक संघ, रामवीर ¨सह जिला संपर्क प्रमुख व प्रवीन शर्मा जिला विद्यार्थी प्रमुख रहे। कक्षा 12 की छात्रा श्वेता ने कविता पाठ कर स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता विवेक कुमार ने की।

सादाबाद में शोभायात्रा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुभाष गली स्थित श्री वासुदेव विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि रहे चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने युवाओं को स्वामी जी के बताये रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बाल विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। घोष और स्वामी जी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। जगह-जगह स्वागत किया गया।

सासनी में भी धूम : राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में में जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार सारस्वत ने व संचालन रजनीश ने किया। प्रतियोगिताएं भी हुईं।

सिकंदराराऊ में भी आयोजन : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यालय पर जयंती समारोह में उनके आदशरें पर चलने का संकल्प लिया गया। नगर अध्यक्ष सचिन पुंडीर, हर्षित वाष्र्णेय, गौरव चौहान, राजा बघेल आदि ने स्वामीजी की उपलब्धियों का बखान किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बगिया बारहसैनी में विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता भाजपा नेता ब्रज किशोर सर्राफ ने की। मुख्य वक्ता अरविंद भारद्वाज थे।

पुरदिलनगर : स्नेही संस्कार पब्लिक स्कूल में युवा दिवस पर हुई गोष्ठी में प्रबंधक दिनेश शर्मा स्नेही ने शुभारंभ किया। जगत रत्‍‌नप्रिय ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.