Move to Jagran APP

भारत बंद को लेकर सतर्कता, पेट्रोल पंपों की बढ़ाई सुरक्षा

डीजल व पेट्रोल पर बढ़ी महंगाई के विरोध में कांग्रेस, रालोद व सपा के लोग आज सड़क पर उतरेंगे फिर बंद -शहर में चप्पे-चप्पे पर लगाया जाएगा फोर्स, खुफिया तंत्र सक्रिय

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:43 AM (IST)
भारत बंद को लेकर सतर्कता, पेट्रोल पंपों की बढ़ाई सुरक्षा
भारत बंद को लेकर सतर्कता, पेट्रोल पंपों की बढ़ाई सुरक्षा

संवाद सहयोगी, हाथरस : सोमवार को दुबारा भारत बंद को लेकर एक बार फिर जिले में अलर्ट है। इस बार कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में बंद का आह्वान किया है। इधर रालोद व सपा ने भी प्रदर्शन व बाजार बंद कराने का एलान किया है। इस बंद के लिए दलों को व्यापारियों का समर्थन नहीं है, इसलिए सोमवार को प्रदर्शनकारियों व व्यापारियों में टकराव की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसलिए पुलिस प्रशासन को पसीने छूट रहे हैं।

loksabha election banner

सवर्ण समाज ने 6 सितंबर को एससी-एसटी कानून में हुए संशोधन के विरोध में भारत बंद किया था। शहर के प्रमुख बाजार बंद थे। इस बंद की सफलता के बाद फिर से सोशल मीडिया पर संदेश जारी होने लगे। इन संदेशों में 8 व 10 सितंबर को भारत बंद का एलान किया गया तथा लोगों से समर्थन की अपील हुई। पुलिस व खुफिया तंत्र सतर्क रहा। 8 को बाजार बंद नहीं हुए। अब पुलिस 10 सितंबर को लेकर सतर्क है। 10 सितंबर को कांग्रेस ने भारत बंद का एलान किया है।

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई है। इनके एजेंडे में एससी-एसटी एक्ट का कहीं जिक्र नहीं है। फिर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। चूंकि आंदोलन केंद्र के खिलाफ है, इसलिए इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि सवर्ण संगठन इस बंद को भुनाने का प्रयास करे। इसलिए खुफिया तंत्र हर संगठन की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। इधर कांग्रेस के आंदोलन को रालोद का समर्थन मिल रहा है। रालोद कार्यकर्ता तालाब चौराहा से कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इधर शाम होते-होते समाजवादी पार्टी भी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन में कूद गई है। सपा भी महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन में तीन संगठनों के शामिल होने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। रविवार को आनन-फानन सुरक्षा व्यवस्था में तब्दीली की गई। इस बार छह सितंबर से अधिक से अधिक फोर्स लगाया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों पर प्रदर्शन होगा। संभावना है कि प्रदर्शनकारी जबरन पंप बंद करा सकते हैं। इसलिए चारों तहसीलों के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर फोर्स लगाई है। इसके अलावा सभी चौराहों व धरना स्थलों पर भारी पुलिस बल रहेगा। डीएम-एसपी से लेकर एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे। पंप संचालकों से साधा संपर्क

फोटो-34

राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए रविवार को पुलिस पेट्रोल पंप संचालकों से संपर्क साधती रही। उन्हें सोमवार के आंदोलन को लेकर अलर्ट किया गया। व्यापारियों को फोन नंबर उपलब्ध कराए गए, जिससे किसी भी घटना की जानकारी वे तत्काल अधिकारियों को दे सकें। सहपऊ कोतवाली में इस बाबत पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक भी की गई। इसके अलावा अन्य थाना प्रभारियों ने व्यक्तिगत संपर्क किया।

इनका कहना है

पेट्रोल पंप की सुरक्षा बढ़ाई गई है। व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है। दलों की हर गतिविधि पर नजर है। जगह-जगह फोर्स तैनात किया गया है। जबरन प्रतिष्ठान बंद कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी

सपा की मी¨टग स्थगित, आंदोलन में कूदी पार्टी

हाथरस : समाजवादी पार्टी रविवार को अचानक केंद्र सरकार के खिलाफ हो रहे आंदोलन में कूद पड़ी। सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में पार्टी संगठन की बैठक थी। इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है तथा तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन के निर्देश दिए गए हैं। इधर सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन के नेतृत्व में सादाबाद में छावीमियां गेस्ट हाउस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कस्बे में बाजार भी बंद कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.