स्थापना दिवस पर विहिप ने निकाली रैली
शौर्य व ¨हदुत्व की एकता का पर्व है विश्व ¨हदू परिषद का स्थापना दिवस
संवाद सहयोगी, हाथरस : विश्व ¨हदू परिषद का 54वां स्थापना दिवस विहिप व बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया। नगर पदयात्रा के तहत रैली निकालकर ¨हदुत्व का अलख जगाया गया।
पुरानी कलक्ट्रेट से पदयात्रा को पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। इससे पूर्व बजरंग दल के प्रांतीय विद्यार्थी प्रमुख दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि विहिप की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ¨हदुओं के मान मर्यादा की रक्षा करना है। गोरक्षा कानून बने, मठ मंदिर की रक्षा की जाए। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वहां मंदिर बनकर रहेगा। पदयात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोशीले जयघोष से जोश भरा। जगह-जगह तोरण द्वारा बनाए गए थे, जिससे पूरा नगर भगवामय नजर आया। कार्यकर्ता भगवा रंग की ओम ध्वजा लिए उत्साहित होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष कर रहे थे। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा को पंक्तिबद्ध बनाए रखने की संरचना की गई। पदयात्रा में मनोज सिसौदिया, विद्याभूषण गर्ग, प्रशांत मिश्रा, प्रवीण खंडेलवाल, मनोज वाष्र्णेय, सौरभ शर्मा, मनोज द्विवेदी, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, उमेश चंद्र, प्रशांत प्रताप, छोटू राना, मदन गोपाल वाष्र्णेय, नरेंद्र ¨सह, महेश वर्मा, विशाल वर्मा, अंकित शर्मा, सूरज यादव, कीरत ¨सह आदि थे। अंत में प्रशांत मिश्रा ने अनुशासन बनाने पर सभी का आभार जताया।