नई फसल आने से गिरने लगे सब्जियों के दाम
गोभी बैगन आदि के उतर गए हैं दाम टमाटर भी जल्द होगा सस्ता
संवाद सहयोगी, हाथरस: सब्जियों के दाम गिरने से लोगों को राहत मिलना भी शुरू हो गई है। ढाई सौ रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला हरा धनिया अब 60 रुपये किलोग्राम पर बिक रहा है। सर्दियों के मौसम में होने वाली सब्जियां का मंडी में आने से शीघ्र ही अन्य सब्जियों के दाम भी गिरने लगेंगे।
मंहगी सब्जियों ने अब तक लोगों को खूब छकाया। इसमें सबसे अधिक महंगा हरा धनिया, गोभी आदि बिक रही था। सब्जियों की बढ़ती हुई कीमतों के चलते निम्न वर्गों के लोगों ने महंगी सब्जियों को अपनी रसोई से दूर रखना भी शुरू कर दिया था। सस्ती सब्जियों के लिए सर्द मौसम का इंतजार था। इस मौसम में अधिकतर सब्जियां सस्ती हो जाया करतीं हैं। अब मंडी में सब्जियों की नई फसल आ जाने से सब्जियों की कीमतें गिरने लगी हैं। सर्दियों में आने वाली सब्जियां की गुणवत्ता वाली तो होती हैं साथ ही इनकी पैदावार भी इस मौसम में बढ़ जाती है। इस समय मंडी में सबसे अधिक बैगन, गोबी, लोकी आदि सब्जियां आ रही हैं। शीघ्र ही देशी टमाटर, नया आलू व अन्य सब्जियां भी आना शुरू हो जायेंगी। सब्जियों के भाव रुपये प्रति किलो
सब्जी, थोक, फुटकर, पिछले सप्ताह
गोभी, 10, 20, 40
लोकी, 10, 15, 30
बैगन, 07, 10, 25
मूली, 5, 10, 30
हरी मिर्च, 25, 40, 70
हरा धनिया, 30, 50, 175
अरबी, 25, 40, 50
प्याज, 25, 30, 40
अदरक, 60, 80, 120
नीबू, 40, 60, 100
लहसुन, 150, 180, 200 इनका कहना है-
सब्जियों के दाम गिरने शुरू हो गए हैं। आगे अभी और सब्जियों के दाम गिरेंगे। सर्दियों के मौसम में अधिकतर सब्जियां सस्ती हो जाती हैं।
पप्पू, सब्जी विक्रेता सब्जियों के दाम उतरने से राहत मिल रही है। अब सब्जियां भी पहले की अपेक्षा अच्छी आ रही हैं। उन्हे देखते ही खरीदने का मन करता है। पहले रखी हुई सब्जियां दुकानों से खरीदनी पड़ती थीं।
रंजीत सिंह, ग्राहक