Move to Jagran APP

मेला परिसर में पहुंचे वेद भगवान

पूर्व मंत्री रामवीर ने किया वेद भगवान की शोभायात्रा का शुभारंभ आयोजन कामेश्वर मंदिर में विधि विधान से हुई चारों वेदों की पूजा, जयकारे शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:34 AM (IST)
मेला परिसर में पहुंचे वेद भगवान

जागरण संवाददाता, हाथरस : गुरुवार को कामेश्वर मंदिर से श्री वेद भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर परिसर में आचार्यों ने पूजा अर्चना कराई। शोभायात्रा जिस बाजार से गुजरी, जोरदार स्वागत हुआ। चारों वेद मेला परिसर स्थित शिविर में विराजमान कराए गए।

loksabha election banner

दाऊजी मेला शुरू होते ही वेद भगवान को शिविर में विराजमान किया जाता है। यह परंपरा शुरू से चली आ रही है। गुरुवार की दोपहर को वेद भगवान की शोभायात्रा कामेश्वर मंदिर से निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने किया। नगर के विद्वानों ने पूजा अर्चना कराई। सांसद की पत्नी श्वेता दिवाकर ने भी वेद भगवान की पूजा अर्चना की। अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्हें पीतवस्त्र प्रदान किए गए।

वेद भगवान के जयकारों के साथ ही यह शोभायात्रा प्रांरभ हुई। इसमें वेद भगवान के चित्र के साथ ही चारों वेद रथ में विराजमान थे। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों भक्त वेद भगवान व दाऊजी महाराज की जयकार करते चल रहे थे।

इस दौरान डॉ. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी, सभापति प. रिषी कुमार कौशिक,

बागीश दत्त गौड़, पं. मनोज द्विवेदी, पं.केयूर दीक्षित, पं.अतुल कृष्ण भारद्वाज, शशांक पचौरी, निशांत उपाध्याय, डॉ.राजीव लोचन उपाध्याय, मुकेश दीक्षित, केके दीक्षित, प्रदीप पंडित, अशोक रावत, गिरीश पचौरी, अनिल देव शर्मा गुरुजी, करुणेश मोहन दीक्षित, डॉ.मुकेश चंद्रा, उदयवीर शर्मा, संजीव उपाध्याय, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे।

अनंत चतुर्दशी पर

लौटेंगे वेद भगवान

गणेश चतुर्थी पर मेला परिसर में विराचमान कराए गए वेद भगवान अनंत चतुर्दशी पर 23 सितंबर को वापस कामेश्वर महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.