मीजल्स रुबेला के लिए टीकाकरण अभियान
स्वास्थ्य संरक्षण -26 नवम्बर से होगी टीकाकरण अभियान की शुरुआत -टीकाकरण के लिए करीब सात सौ विद्यालय चयनित किए गए
संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद में मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान को लेकर सोमवार को स्थानीय सीएचसी पर प्रेसवार्ता हुई, जिसमें 26 नवंबर से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान चलाकर स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल व कालेजों में बच्चों को टीके लगाये जायेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
खसरा और लाइलाज रुबेला जैसी घातक बीमारी के प्रति सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 26 नवम्बर से हो रही है। इसे सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी कर रहा है। एक व्यवस्था के तहत टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी सीएचसी डॉ दानवीर ¨सह ने बताया कि इसके तहत नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। स्कूल, कालेज, सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, समुदायों पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए 70695 बच्चों का लक्ष्य है। इसके लिए 699 प्राइवेट, इंटर कालेज, परिषदीय विद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन 38 केन्द्रों से होगा। जबकि आठ मोबाइल टीमें मॉनीट¨रग के साथ आकस्मिक चिकित्सा लाभ भी देंगी।