विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC PET 2026: महिला अभ्यर्थियों के जूड़े तक खुलवाए, हाथरस में कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश

By Akash R SinghEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:20 PM (IST)

हाथरस में UPSSSC PET 2026 परीक्षा 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। चेकिंग के दौरान परीक्षार्थियों के ...और पढ़ें

परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के बाद दिया अभ्यर्थियों को प्रवेश।

परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के बाद दिया अभ्यर्थियों को प्रवेश।

HighLights

  1. हाथरस में 16 केंद्रों पर UPSSSC PET परीक्षा शुरू।

  2. कड़ी चेकिंग में आभूषण उतरवाए, महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाए।

  3. नकल रोकने को सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर, सचल दल तैनात।

जागरण संवाददाता, हाथरस। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार से शुरू हो गई है। जिले में यह सेकसरिया इंटर कॉलेज सहित 16 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है। दो पालियों में यह परीक्षा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक है। इसमें दूसरे जिलों से भी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। सुबह परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के दौरान घड़ी अंगूठी, चेन सहित आभूषण उतरवा लिए गए है।

महिला अभ्यर्थियों के जूड़े तक खुलवा दिए

पीईटी की परीक्षा में कड़ी चेकिंग की गई। इसमें घड़ी, चेन सहित सभी आभूषण उतरवा दिए गए। महिला अभ्यर्थियों के जूड़े तक खुलवा दिए। यह परीक्षा सेकसरिया इंटर कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज सहित 16 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है।

सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। चेकिंग में मेटल डिटेक्टर का प्रयोग किया जा रहा है। मुन्नाभाईयों को पकड़ने के लिए विशेष नजर रखी जा रही है।

सासनी में भी परीक्षा

शहर के अलावा सासनी में भी हो रही है। प्रतिदिन इसमें 6,576 परीक्षार्थी दोनों पालियों में शामिल होंगे। छह पालियों में दो- दो घंटे की यह परीक्षा तीन दिन चलेगी। नकलचियों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी के अलावा सचल दलों द्वारा चेकिंग कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2026: परीक्षा का पहला चरण शुरू, यूपी रोडवेज बस और ट्रेन की विशेष व्यवस्था, मैनपुरी में 14352 अभ्यर्थी शामिल