कैंटर में लगा मौत का धक्का, दो की मौत
ऊंची बॉडी होने के कारण हाईटेंशन लाइन से छू गया कैंटर, छह लोगों को लगा करंट ब्लर्ब- हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर लगाया जाम
संवाद सूत्र, हाथरस : गांव रजापुर में कैंटर में धक्का लगा रहे छह युवक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिकंदराराऊ-हाथरस रोड पर जाम लगा दिया।
गांव रजापुर में बुधवर की सुबह लगभग सात बजे राजू पुत्र देवकरन बघेल का कैंटर स्टार्ट नहीं हो रहा था। कैंटर में धान भरा था तथा उन्हें मंडी समिति जाना था। राजू ने गांव के युवकों की मदद ली। श्रीभगवान (20) पुत्र बनवारीलाल, प्रमोद कुमार (25) पुत्र किशन स्वरूप, मौनू पुत्र विजयपाल ¨सह, धर्मेंद्र पुत्र नाथूराम, रॉबी पुत्र किशन अवतार एवं अवतार पुत्र मोहर ¨सह कैंटर में धक्का लगा रहे थे। धक्का लगाते समय कैंटर हाईटेंशन लाइन के नीचे आग गया। तार नीचे लटके हुए थे तथा कैंटर की बॉडी ऊंची थी। कैंटर तारों से छू गया। हाईवोल्टेज करंट कैंटर में उतर गया। इससे सभी छह लोगों को जोरदार झटका लगा। दो युवक श्रीभगवान व प्रमोद कैंटर से ही चिपके रह गए तथा बुरी तरह झुलस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शेष चार युवक झटका लगने के बाद दूर जा गिरे। वे भी झुलस गए। हादसे की खबर से गांव में अफरा-तफरी मच गई। विद्युत सप्लाई कटवाई गई। घटना के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए लोगों ने जाम लगा दिया। लोग काफी गुस्से में थे। सूचना पर एसएचओ मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अंजुम बी, सीओ आशीष प्रताप ¨सह, एसएचओ हसायन अवधेश कुमार भी मौके पर आ गए। पीएसी भी बुलाई गई।
एसडीएम के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। श्रीभगवान के पिता बनवारीलाल ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनका कहना है
मृतकों के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। विद्युत विभाग पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। इसकी भी जांच कराई जाएगी तथा जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
अंजुम बी, एसडीएम, सिकंदराराऊ
हादसे के बाद गांव में मातम
सिकंदराराऊ : दो युवकों की विद्युत करंट लगने से हुई मौत के चलते गांव रजापुर में मातम छाया रहा। घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जैसे ही पोस्ट मार्टम के बाद शाम को दोनों शव गांव पहुंचे तो हाहाकार मच गया। बसपा नेता बनी ¨सह बघेल ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने शासन से मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय
सिकंदराराऊ : प्रमोद की मृत्यु से उसके परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। वह अपने परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। बडे़ भाई की शादी हो चुकी है। छोटा भाई अविवाहित है। प्रमोद मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसके पिता के पास चार बीघा जमीन है। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा 5 वर्ष का है तथा एक पुत्री 3 वर्ष की है। प्रमोद की मौत से उसके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं दूसरी ओर तीन भाइयों में श्रीभगवान सबसे छोटा था। उसके दो बडे़ भाइयों की शादी हो चुकी है जब कि वह अविवाहित था। उसके परिवार की भी आर्थिक स्थित बेहद खराब है। वह एक दर्जी की दुकान पर काम करता था।
जाम के चलते किया
गया रूट डायवर्ट
हसायन: हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर गांव रजापुर पर हुए हादसे के बाद लगाए गए जाम के चलते आवागमन मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे हाथरस से सिकंदराराऊ जाने वाले वाहनों को नगला रति से डायवर्ट करते हुए हसायन से वाहनों को निकाला गया। इससे हसायन कस्बे के बाजार में जाम लग गया।