कोहरे में दो कारें भिड़ीं, सात घायल
भरतपुर : भरतपुर-उच्चैन मार्ग पर रविवार सुबह करीब नौ बजे कोहरे के कारण इंडिका व मारुति का
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 12:41 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 12:41 AM (IST)
भरतपुर : भरतपुर-उच्चैन मार्ग पर रविवार सुबह करीब नौ बजे कोहरे के कारण इंडिका व मारुति कारों में भिड़ंत हो गई। इसमें हाथरस के पांच लोगों सहित दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से भरतपुर के आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हाथरस के सादाबाद निवासी दिलीप, मौसम, जावेद, इंद्रजीत एवं कमल सिंह मारुति कार से भरतपुर से बयाना पेंटिंग करने जा रहे थे। उच्चैन कस्बा के पास सामने से आ रही इंडिका कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में उक्त पांच लोगों के अलावा इंडिका में सवार उच्चैन निवासी सुक्कन व लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों भरतपुर के आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें