विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मवीर प्रजापति के राज्य मंत्री बनने पर हर्ष जताया

By JagranEdited By:
Published: Mon, 27 Sep 2021 03:29 AM (IST)

रविवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट विस्तार में क्षेत्र के गांव बहरदोई की हनक दिखाई दी। यहां ...और पढ़ें

धर्मवीर प्रजापति के राज्य मंत्री बनने पर हर्ष जताया
धर्मवीर प्रजापति के राज्य मंत्री बनने पर हर्ष जताया

संसू, हाथरस : रविवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट विस्तार में क्षेत्र के गांव बहरदोई की हनक दिखाई दी। यहां के धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री बनाया गया है। इस पर ग्रामीणों ने हर्ष के माहौल के साथ मिठाई का वितरण किया।

रविवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस विस्तार में जनपद हाथरस के गांव बहरदोई की मिट्टी में जन्मे धर्मवीर प्रजापति ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। धर्मवीर प्रजापति काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और संगठन के प्रदेश मंत्री व माटी कला बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। अभी कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने धर्मवीर प्रजापति को एमएलसी बनाया था। रविवार को सुबह से ही टीवी व अखबार के माध्यम से धर्मवीर प्रजापति के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर थी। गांव में खुशी का माहौल था। शपथ ग्रहण करते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लोग जश्न मना रहे हैं और अपने बहरदोई की माटी को धन्य समझ रहे हैं। गांव की इस पावन मिट्टी ने रामजीलाल सुमन से लेकर धर्मवीर प्रजापति तक एवं अन्य क्षेत्रों में काफी प्रतिभाएं दी हैं। धर्मवीर प्रजापति बहरदोई के स्व.गेंदालाल प्रजापति एवं स्व.गंगा देवी के दूसरे पुत्र हैं। ये तीन भाई हैं। अनुज छोटेलाल प्रजापति अभी भी गांव में रहते हैं और गांव में चाट का ठेला लगाते हैं। धर्मवीर प्रजापति के मंत्री पद की शपथ लेने पर गांव वासियों ने उनके घर आकर उनके अनुज को बधाई दी। हर्ष उल्लास के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। गांव से निकली हैं कई प्रतिभाएं

इससे पूर्व गांव बहरदोई के नाम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामजी लाल सुमन, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.नारायण सिंह सुमन, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, एमएलसी वीरू सुमन, रामजी लाल सुमन के छोटे भाई स्वामी सिंह वरिष्ठ आइएएस, देव स्वरूप सुमन ला यूनिवर्सिटी राजस्थान के वर्तमान में कुलपति, संतोष कुमार सुमन ग्रेटर नोएडा अथारिटी में विशेष कार्य अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। स्वर्गीय प्रेमवती सुमन आगरा जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। जमीदार परिवार में कुँवर राव इफाकत अली खान शाहजहांपुर, कानपुर आदि जनपदों में डिस्ट्रिक्ट जज रहने के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए। इनके बड़े भाई डा. लताफत अली खां आगरा में वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ हैं। देश के लोकप्रिय दोहाकार व कवि शिव कुमार दीपक भी बहरदोई के निवासी हैं।