गले से उतरा तांगे का पहिया, बालक की मौत
??? ?? ???? ?????, ???? ?? ???, ?????? ??? ????????? ?? ???? ?????, ???? ?? ???, ?????? ??? ????????? ?? ???? ?????, ???? ?? ???, ?????? ??? ????????? ?? ???? ?????, ???? ?? ???, ?????? ??? ????????? ?? ???? ?????, ???? ?? ???, ?????? ??? ??????
जागरण संवाददाता, हाथरस : घर के बाहर खेल रहे एक बालक के गले से तांगे का पहिया उतर जाने से उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने तांगा चालक की पहले धुनाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
हाथरस के थाना मुरसान स्थित गांव घातराकला निवासी अनूप ¨सह (7) पुत्र राधेबाबू मंगलवार को देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रहे तांगे की चपेट में वह आ गया। पहिया गले से उतरने के चलते बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तांगा चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पर मौजूद बालक की ताई रजनी व चाचा लोकेश का मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल था। हाथरस गेट कोतवाली में तांगा चालक सतीश निवासी गांव घातराकला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घर का एकलौता चिराग था अनूप
चाचा लोकेश ने बताया कि बालक के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह भी मजदूरी कर घर का गुजारा करता है। अनूप घर में अपनी दो बहनों के बाद एकलौता चिराग था। वह कक्षा एक का छात्र था। सात दिन पूर्व ही वह मडराक में अपने नाना के यहां से गांव में आया था।