खत्म हुआ इंतजार, छह से बनेंगे ड्राइविग लाइसेंस
लॉक डाउन के चलते स्लॉट के अनुसार होगा बायोमेट्रिक 22 मार्च से बंद पड़ा था नए ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य
संवाद सहयोगी, हाथरस : जनपद में नए ड्राइविग लाइसेंस अब 6 जुलाई से बनने शुरू हो रहे हैं। 22 मार्च के बाद लॉकडाउन के चलते इन्हें बंद कर दिया गया था। भीड़ से बचने के लिए प्रति दिन तीन टाइम में लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदकों को कार्यालय बुलाया जाएगा।
आखिरकार नए ड्राइविग लाइसेंस के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू होने जा रही है। अन्य सेवाओं की शुरुआत 19 जून से ही कार्यालय में हो चुकी है। इसमें केवल 21 मार्च तक स्थाई लाइसेंस के लिए फीस जमा होने वाले लाइसेंस का ही कार्य चल रहा था। इसमें करीब 350 लाइसेंस बनाए गए थे। नए लाइसेंस के लिए दिन में 10 से 12.30 बजे, दोपहर में 12.30 बजे से 2.30 बजे व शाम को 3 से 5 बजे तक अधिकतम 80 लाइसेंस का कार्य किया जाएगा। इसमें सभी आवेदक मास्क लगाकर आएंगे। एलपीजी के खिलाफ अभियान
में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शुक्रवार को बिसाना पर हुई कार दुर्घटना को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई। इसमें जनपद के आगरा, अलीगढ़ व सिकंदराराऊ रोड पर चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें एलपीजी से संचालित करीब सौ वाहनों की चेकिग एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने की। 23 वाहनों के चालान काटे गए। अवैध रूप से किट लगाने पर चार वाहनों को थाना हाथरस गेट में निरुद्ध कराया गया। इनका कहना है-
एलपीजी वाहनों के खिलाफ यह अभियान बिसाना में हुई दुर्घटना को लेकर चलाया गया। गैस संचालित वाहनों में मानकों के पूरे नहीं होने व सुरक्षा की अनदेखी करने पर ही दुर्घटना की अधिक संभावना रहती है। ऐसे वाहनों के पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।
-नीतू सिह, एआरटीओ प्रशासन