शीतलहर पर भारी पड़ी दोपहर में निकली धूप
सर्दी का सितम बरकरार है। सुबह के समय शीतलहर के साथ गलन परेशान कर रही है। शुक्रवार को दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली।
संस, हाथरस : सर्दी का सितम बरकरार है। सुबह के समय शीतलहर के साथ गलन परेशान कर रही है। शुक्रवार को दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली।
कई दिन से कोहरा परेशान कर रहा है। शुक्रवार को सुबह कोहरा कुछ कम था मगर शीतलहर चल रही थी। दोपहर में तेज धूप निकली तो शीतलहर की मार कम हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। देहात क्षेत्रों के सिकंदराराऊ, सादाबाद, हसायन, सासनी, मुरसान में धूप निकलने किसानों ने खेतों में कामकाज निपटाया। वार्ड 5 व 22 में बांटे कंबल
शहर के वार्ड नंबर 5 में सभासद नारायण लाल ने अपने आवास पर कंबलों का वितरण शुक्रवार को किया। उन्होंने कंबलों के साथ गर्म मोजे भी बांटे। वार्ड 22 में सभासद प्रमोद शर्मा ने नगरपालिका जलकल विभाग के एई नंदकिशोर के साथ जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। रुदायन में बांटे 61 कंबल
संसू, सासनी : क्षेत्र के गांव रुदायन के केडीपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रबंधक प्रशांत पाठक ने गरीबों को 61 कंबल वितरित किए। शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार निधि भारद्वाज ने किया। ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर 18 को
जासं, हाथरस : अखिल भारतीय युवा महासभा व संस्कार वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले 18 जनवरी को ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह निर्णय अलीगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने व संचालन संस्कार वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक ने किया। कौशिक ने कहा कि हर तीन महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है।