Move to Jagran APP

तालाब चौराहे का सुंदरीकण शहर के लिए मिसाल बनेगा

जासं हाथरस स्वच्छता रैंकिग में हाथरस शहर के मंडल में प्रथम व प्रदेश में 21वां स्थान मिलने पर महिला मित्र मंडल ने मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 01:12 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 06:07 AM (IST)
तालाब चौराहे का सुंदरीकण शहर के लिए मिसाल बनेगा

जासं, हाथरस : स्वच्छता रैंकिग में हाथरस शहर के मंडल में प्रथम व प्रदेश में 21वां स्थान मिलने पर महिला मित्र मंडल ने मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा का स्वागत किया।

loksabha election banner

नवग्रह मंदिर गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पहले गणेश जी का पूजन किया। ममता शर्मा ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में हमारी भी जिम्मेदारी है। हमें गीला व सूखा कूड़ा अलग रखकर पालिकाकर्मी को समय पर देना है। बबीता वर्मा ने कहा कि पालिका का कार्य संतोषजनक है। आज तक कोई ऐसा अध्यक्ष नहीं बना, जिसने इतनी लगन व मेहनत से कार्य किया हो। पालिकाध्यक्ष ने सभी को भरोसा दिलाया कि तालाब चौराहे का सुंदरीकरण हाथरस के लिए एक मिसाल होगा। पालिकाध्यक्ष के साथ काजल, अंजना शर्मा, पिकी शर्मा, शालिनी पाठक, सुनीता वर्मा, सोनम शर्मा, दीपिका शर्मा, राजकुमारी शर्मा, सीता शर्मा, प्रेमा देवी, रामवती शर्मा, ऊषा शर्मा, निर्मला शर्मा, मंजू शर्मा उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.