विकास के आधार पर होगा अगला चुनाव : शिव प्रकाश
सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में बोले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सियासी बोल हनुमान जी पर सीएम के बयान को गलत नजरिए से देखा जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति व स्वाभिमान के लिए काम कर रहे हैं
जागरण संवाददाता, हाथरस : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगला चुनाव विकास के मुद्दों पर ही आधारित होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के पांच साल के कार्यकाल ने जाति आधारित राजनीति को समाप्त किया है। नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति व भारतीय स्वाभिमान के लिए काम कर रहे हैं, जिसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे। देश में लोकतंत्र के गुणात्मक परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है।
जातिवाद की राजनीति के समाप्त होने की बात कहने पर उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी पर दिए बयान पर सवाल किया गया तो शिव प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को गलत नजरिए से देखा जा रहा है। उन्होंने हनुमानजी को वनवासी, गिरिवासी बताया था। उन्होंने कहा कि यह समझाने का प्रयास किया था हर जाति व वर्ग का व्यक्ति श्रेष्ठ है तथा सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि देवी-देवता व महापुरुष अपने विचार व कर्मों के कारण सर्वसमाज के हैं, किसी एक जाति के नहीं। राममंदिर के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार ही मंदिर बनाएगी। नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली पर कहा कि यह जनभावनाएं हैं, सरकार इनका सम्मान करती है।
अमर ¨सह के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर वे कुछ भी स्पष्ट करने से बचते रहे। कहा कि सेवा भारती समाजहित में कार्य करती है। केवल इसी उद्देश्य से उन्होंने अपना पुश्तैनी मकान सेवा भारती को दान किया है।
उन्होंने ¨लगानुपात के जरिए समझाने का प्रयास किया कि किस तरह सरकार उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि पिछड़े राज्यों के उत्थान के लिए काम कर रही है। वीआइपी कल्चर खत्म करना, छोटे कार्यकर्ताओं को बड़े पदों पर बैठाने जैसे विभिन्न काम गिनाए। मुकुल उपाध्याय पर
संगठन लेगा निर्णय
हाथरस : हाल ही में बसपा से निष्कासित मुकुल उपाध्याय (पूर्व मंत्री रामवीर के भाई) के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर शिव प्रकाश ने कहा कि इसपर संगठन ही निर्णय लेगा। यदि वे पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।