शहर में पहले दिन दिखा नो-एंट्री का असर
सासनी गेट चौराहा पर निरीक्षण के दौरान यातायात संबंधी के दिए गए निर्देश फिक्रमंद -हाथरस के प्रमुख चौराहों पर जल्द चलेगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान बुधवार को शहर के अंदर चार पहिया वाहन नहीं घुसने दिए जाम नहीं लगा
जागरण संवाददाता, हाथरस : पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार शाम को निरीक्षण के बाद बुधवार को शहर में नो-एंट्री को लेकर सख्ती की गई। शहर के अंदर चार पहिया वाहन नहीं घुसने दिए, जिसके परिणाम स्वरूप बाजारों में जाम नहीं लगा।
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने मंगलवार शाम को सासनी गेट चैराहा पर निरीक्षण किया था। यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। अतिक्रमण हटाने के अभियान के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा था। तय हुआ है कि गांधी तिराहे से सासनी गेट चैराहा तक डिवाइडर बनवाया जाएगा। इसके अलावा बैरियर लगेंगे, जिससे कि बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश न करें। एसपी के निर्देश पर बुधवार को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार पहिया वाहन शहर के अंदर दाखिल नहीं होने दिए। इसके लिए तालाब चैराहा से पंजाबी मार्केट, चामड़ गेट व बांस मंडी पर बैरियर लगाए गए। इन जगहों से चार पहिया, ई-रिक्शा अंदर नहीं जाने दिए गए। परिणाम स्वरूप पंजाबी मार्केट, बेनीगंज, रामलीला मैदान, बागला मार्ग आदि बाजारों में जाम नहीं लगा। सादाबाद गेट चूना वाला डंडा पर ड्यूटी रही। इस व्यवस्था को निरंतर रखा जाए तो शहर में जाम की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। पुलिस कर्मियों की कमी :
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कमी के कारण यातायात व्यवस्था सु²ढ़ रखने में परेशानी आती है। बुधवार को सभी पुलिस कर्मी व पीआरडी जवान व्यवस्था में रहे। अब गुरुवार को 18 पीआरडी जवान व दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सामूहिक विवाह आयोजन में लगा दी गई है। ऐसे में गुरुवार को यह व्यवस्था लागू रखने में समस्या खड़ी होगी। यातायात के प्रति किया जागरूक
हाथरस: यातायात माह के अंतर्गत बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। टीआइ शौर्य कुमार ने बच्चों को नियमों के पालन करने की वजह व लाभ के बारे में बताया। कार्यशाला के अंत में पंपलेट भी वितरित की गईं।