बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
फोटो- 18 19 क्रासर. -हाथरस जंक्शन के गांव नगला अलिया का मामला पुलिस छानबीन में जुटी -बहन व परिवार के अन्य सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप
फोटो- 18, 19
क्रासर.
-हाथरस जंक्शन के गांव नगला अलिया का मामला, पुलिस छानबीन में जुटी
-बहन व परिवार के अन्य सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप
जागरण संवाददाता, हाथरस : गांव नगला अलिया स्थित आम के बाग में सोमवार तड़के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी मच गई। पीआरवी पुलिस कर्मियों को आक्रोशित परिजनों ने खदेड़ दिया। बाद में और पुलिस पहुंची तथा शव कब्जे में लिया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे, जब कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिग आई है।
नगला अलिया निवासी भानू प्रताप (26) पुत्र कन्हैया सिंह दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। दो दिन पहले घर आया था। रात दस बजे वह बहन ज्योति से बात करने के बाद घर से शौच की कहकर निकला था, लेकिन लौटा नहीं। रातभर उसका इंतजार किया। सुबह परिजन ढूंढने निकले ही थे कि गांव के लोगों खबर दी कि भानू पेड़ पर लटका हुआ है। परिजन आनन-फानन आम के बाग में पहुंचे। वहां शव देख बदहवास हो गए। मां व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। पूछताछ के दौरान परिजनों व पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। पीआरवी को खदेड़ने की जानकारी पर एसएचओ हाथरस जंक्शन लक्ष्मण सिंह आनन-फानन मौके पर पहुंचे। परिजन ई-रिक्शा में शव लेकर सड़क पर आ रहे थे। सड़क पर जाम व हंगामे की संभावना के चलते पुलिस ने आनन-फानन शव ई-रिक्शा से लेकर एंबूलेंस में रखवाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। बहनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगा रही थीं। छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची। पेड़ के आस-पास के इलाके को सील कर साक्ष्य एकत्रित करने शुरू किए। बहनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया, लेकिन कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई। शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई है।