ससुर ने रखी शौचालय की शर्त, दामाद ने लगा ली आग
जासं, हाथरस : फीरोजाबाद में पत्नी को विदा कराने गए हाथरस के युवक को शौचालय की शर्त स्वीकार
जासं, हाथरस : फीरोजाबाद में पत्नी को विदा कराने गए हाथरस के युवक को शौचालय की शर्त स्वीकार नहीं हुई। ससुरालियों के ताने भरे संवाद से आहत होकर उसने छत पर खुद को आग लगा ली। दामाद को आग की लपटों से बचाने में सास भी झुलस गई। दामाद को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
मामला फीरोजाबाद के न्यू रामगढ़ का है। हाथरस के नगला गुलरिया निवासी रोबी पुत्र प्रेमचंद रविवार को पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया था। दिन भर वह सामान्य था। सोमवार की शाम को वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। उसके ससुर ने कहा कि घर में पहले शौचालय बनवा लो, उसके बाद बेटी को ले जाना। उसे यह बात नागवार गुजरी। देर रात वह दूसरी मंजिल पर सोने चला गया। वहां उसने केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। दामाद को लपटों से घिरा देख उसकी सास व अन्य लोग बचाने दौड़े। कंबल डालकर आग बुझाई, जिसमें सास भी झुलस गई। ससुरालीजन उसे अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर र¨वद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।