Move to Jagran APP

भाजपा शासन में ही हो रहा चहुंमुखी विकास : भवानी

जागरण संवाददाता, हाथरस : भाजपा ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी ¨सह ने कहा कि भाजपा के

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 12:53 AM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 12:53 AM (IST)
भाजपा शासन में ही हो रहा चहुंमुखी विकास : भवानी
भाजपा शासन में ही हो रहा चहुंमुखी विकास : भवानी

जागरण संवाददाता, हाथरस : भाजपा ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी ¨सह ने कहा कि भाजपा के शासन काल में चहुंमुखी विकास हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री की शहर के पथ प्रकाश को वरीयता देते हुए सड़क प्रकाश राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें प्रदेश में हाथरस पहली नगर पालिका है, जिसने इस योजना की सबसे पहले शुरुआत की है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दे रही हैं। पूर्व की सपा-बसपा की सरकारों ने इस ओर कतई ध्यान नहीं दिया। एलईडी लाइट से पूरा शहर जगमगा उठेगा।

loksabha election banner

भवानी सिंह गुरुवार को तालाब चौराहा पर डबल ईएसएल कंपनी के एलईडी स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष जनता की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने व सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं पूजा अर्चना सीपूजी महाराज ने वेदमंत्रों के साथ कराई। साथ ही बटन दबाकर तालाब पर लगी लाइट की शुरुआत कराई गई। पालिकाध्यक्ष ने मंचासीन ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी ¨सह, सदर विधायक हरी शंकर माहौर, जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार, मास्टर सत्यपाल ¨सह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद्र आर्य, रामू माहेश्वरी, पूर्व सांसद बंगाली ¨सह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं ईओ स्वदेश आर्य ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ललित शर्मा लब्बू ने भवानी ¨सह को पगड़ी पहनाकर व फरसा भेंट किया, तो प्रशांत शर्मा बौबी गौतम ने राधाकृष्ण की तस्वीर, पालिकाध्यक्ष ने नटराज की मूíत प्रदान की। वहीं अनुसूचित मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर ¨सह भैयाजी, गौरव आर्य, संजय सक्सेना ने भी स्वागत किया।

सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे, वे सभी पूरा कराए जा रहे हैं। सबसे मुख्य लोगों पर बढ़ाया गया टैक्स था, जिसे निरस्त कर फिर से सर्वे के निर्देश दिए हैं। तालाब चौराहा पर ढाई दशक पुरानी ओवरब्रिज को भी मंजूरी दिलाई। साथ ही रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर सर्वे करा दिया गया है, साथ ही नया नक्शा शीघ्र ही फाइनल करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें बेनीगंज पर पुल उतरेगा। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में पहले चरण में 5415 एलईडी लाइट लगेंगे। यह प्रोजेक्ट पूरे प्रदेश में हाथरस में सबसे पहले शुरू हुआ है। इससे नगर पालिका को एक करोड़ की धनराशि की बचत होगी। दिन रात सफाई कराई जा रही है। कंपनी के अधिकारी विमल कुमार ने कहा कि इस पोल पर लाइट के नीचे एक टोल फ्री नंबर होगा, यदि किसी को कोई दिक्कत हो इस पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

इस मौके पर सभासद संजय सक्सेना, सुरेश चौधरी, अशोक शर्मा, सुनीत आर्य, लाइट इंस्पेक्टर योगेश भारद्वाज, सत्यवीर पहलवान, लेखाकार संजय अग्रवाल, डबल ईएसएल कंपनी के मुकेश बाबू गौड़, मिजेंद्र ¨सह, प्रशांत शर्मा, योगेश कुमार, महेश चंद्र आदि लोग मौजूद थे। संचालन राकेश शर्मा अनाड़ी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.