Move to Jagran APP

झगड़े के बाद से मुरसान में तनाव

दूसरे दिन दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर ब्लर्ब- लड़की को ले जाने के मामले में दोनों पक्षों में हुई थी जमकर मारपीट व पथराव

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 12:25 AM (IST)
झगड़े के बाद से  मुरसान में तनाव
झगड़े के बाद से मुरसान में तनाव

संवाद सहयोगी, हाथरस : मुरसान में दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव के बाद से इलाके में तनावपूर्ण खामोशी है। सपा नेत्री के बेटे से मारपीट के बाद मामला तूल पकड़ा था। पुलिस प्रकरण पर नजर बनाए हुए है। प्रकरण में रविवार को दोनों ओर से तहरीर दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हो सका है।

loksabha election banner

कुछ दिन पहले कस्बे की युवती लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने अनिल पुत्र भूरी ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। शनिवार को महिला थाने में लड़की के बयान दर्ज कराए गए थे। लड़की से न मिलने देने पर परिजनों ने मुरसान कोतवाली का घेराव किया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर इन्हें घर भेज दिया था। लड़की वालों को शक था कि सपा नेत्री शहनाज सिद्दीकी व उनके बेटे का इस घटना में हाथ है। इस बात को लेकर लड़की के परिजनों की शहनाज के बेटे शाहरुख व सलमान से कहासुनी हो गई। इन दोनों से मारपीट होने पर मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद लड़का पक्ष भी आ गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। सूचना पर मुरसान व चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची तथा उपद्रवियों को दौड़ाया। झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से तीन लोगों को अधिक चोट आई है।

शहनाज सिद्दीकी ने आठ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिसमें घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर से युवती के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर दी है। इसमें शहनाज सिद्दीकी व लड़के के परिवार को नामजद किया है। इन्होंने पथराव व लूट का आरोप लगाया है। एसएचओ एनपी ¨सह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। अभी दोनों पक्षों के लोग घायलों का उपचार करा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.