Move to Jagran APP

किसानों पर केस दर्ज करने वालों की उंगली तोड़ देंगे : सुमन

????????? ?? ????? ???? ???? ??? ???? ???? ??????? ?? ??? ????????? ????? ???????? ???? ??? ????????? ?? ???? ?????? ?? ??????? ?? ????? ?? ????, ???? ?? ?????? ??????? ????? ?? ?????? ?? ???? ???? ????? ???? ?? ????? ???????? ???? ?? ?????? ?? ???? ??????? ????? ?? ????? ???? ????? ???? ?? ?????? ?? ??????? ???? ??? ?????? ?? ??????? ????? ?? ?????? ?? ???? ??? ???? ?? ?????? ??? ???? ?? ??????? ????? ?? ???? ???? ???? ?? ????? ??

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 01:23 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 01:23 AM (IST)
किसानों पर केस दर्ज करने वालों की उंगली तोड़ देंगे : सुमन
किसानों पर केस दर्ज करने वालों की उंगली तोड़ देंगे : सुमन

संवाद सहयोगी, हाथरस : छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी रोकने के लिए किसानों के साथ शनिवार को कलक्ट्रेट घेरने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने किसानों पर मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की उंगली तोड़ देने की धमकी दी। वे यहीं नहीं रुके। आगे भी चेताया कि जो पुलिसकर्मी मुकदमों की जांच के लिए किसानों के घर जाएगा, वह गांव से वापस नहीं आ पाएगा।' डीएम की टोन को खराब बताते हुए अल्टीमेटम दिया कि जल्द किसानों की बर्बादी नहीं रुकी तो छुट्टा पशुओं को डीएम आवास में बांध देंगे। उन्होंने किसानों पर दर्ज मुकदमे तुरंत खत्म करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर दोगुनी ताकत से कलक्ट्रेट घेरने की चेतावनी भी दी।

loksabha election banner

फसलों की बर्बादी से त्रस्त किसानों को साथ लेकर शनिवार को सपा ने तीन घंटे तक कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। अगुवाई रामजीलाल सुमन व पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने की। सुमन ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। सुबह से ही मथुरा रोड पर कलक्ट्रेट से चार किलोमीटर पहले हतीसा पुल के नीचे किसानों को लेकर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं के वाहनों की कतार लगने लगी। किसानों को कलक्ट्रेट तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, जिला महासचिव महेंद्र ¨सह सोलंकी व पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव जैसे कद्दावर नेताओं ने संभाली। कुछ ही देर में यहां सैकड़ों ट्रैक्टर, बस, कार व बाइक इकट्ठा हो गईं। पार्टी का झंडा लगाए कार्यकर्ता सुमन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। सपा नेता रामनरायन काके ने कार्यकर्ताओं व किसानों को लाल टोपियां बांटीं। यहां खाना भी खिलाया गया। कुछ देर बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में और जोश भर गया। दोपहर करीब 12 बजे बैनर-तख्ती लिए हजारों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के लिए निकल पड़े। कलक्ट्रेट से ठीक पहले वाहनों का काफिला नगला गजुआ के खेतों में रुका। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी यहीं किसानों को साथ पहुंच गए। किसानों की भीड़ देखकर नेताओं का जोश सातवें आसमान पर था। जैसे ही भीड़ कलक्ट्रेट में दाखिल हुई, प्रशासनिक अफसर सकते में आ गए। प्रशासन की रोकने की कोशिश की, पर भीड़ डीएम कार्यालय के बाहर तक पहुंच गई। डीएम दफ्तर तक किसानों को जाने से रोकने के लिए पुलिस को लोहे का शटर बंद करना पड़ा। इससे कार्यकर्ता गुस्सा गए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगे। कार्यकर्ताओं को शांत करने में सपा नेताओं के पसीने छूट गए। सुमन यहीं कुर्सी डालकर बैठ गए और नेताओं ने किसानों को संबोधित करना शुरू कर दिया।

भाजपा पर बरसे सुमन : सुमन ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। कहा, भाजपाई तीन तलाक, लव जेहाद और गाय जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह करते हैं। बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी है। सुमन ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। महात्मा बुद्ध की कहानी सुनाते हुए रोटी को जीवन का सबसे बड़ा सवाल बताया। कहा, राजनीतिक दलों को जाति-धर्म को छोड़कर रोटी के सवाल पर सोचना चाहिए।

देवेंद्र अग्रवाल ने की अशिष्ट टिप्पणी : पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने अशिष्ट टिप्पणी करते हुए सीएम-पीएम की तुलना सांड़ से कर डाली। चेताया कि किसानों पर दर्ज मुकदमे खत्म नहीं हुए तो वह पुलिस प्रशासनिक अफसरों की ईंट से ईंट बजा देंगे। कहा, किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं और प्रशासन उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की बात कर रहा है। बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय का नाम लिए बगैर तंज कसा कि 'सपा जिंदा पार्टी है। हम ऐसा नहीं करते कि कलक्ट्रेट की कहकर पराग डेयरी देखने चले जाएं।'

किसानों को मिले मुआवजा : पूर्व विधायक यशपाल ¨सह चौहान ने कहा कि फसल चौपट होने से परेशान किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने नील गाय और जंगली सुअरों से भी फसल को भारी नुकसान होने की बात उठाई। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन ने उचित कदम न उठाने पर दोबारा कलक्ट्रेट घेरने की बात कही। सपा नेता रामनरायन काके ने किसानों की बात सुनने के लिए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किसानों का आभार जताया। एमएलसी जसवंत यादव, मुरसान चेयरमैन रजनेश कुशवाहा, मूलचंद निम, श्याम चौधरी ने भी विचार रखे।

डीएम-एसपी को बुलाने पर अड़े : सपा नेताओं ने डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पकड़ ली। दोनों अफसर कलक्ट्रेट पहुंचे। सुमन ने डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य से पशुओं की रोकथाम, चारे का इंतजाम और इसके लिए जरूरी बजट पर सवाल किए। उन्होंने एसपी जयप्रकाश से किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। एसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। वहीं, डीएम ने भी जल्द हर ग्राम पंचायत में एक गोशाला व सरकारी फंड से चारे का इंतजाम कराने का भरोसा दिया। सुमन ने फिर माइक लेकर डीएम से कई सवाल किए। डीएम ने जवाब में बताया कि पूरे प्रदेश में पशुओं की रोकथाम व रखरखाव के बेहतर इंतजाम हाथरस में किए गए हैं। जवाब से संतुष्ट सपाइयों ने धरना खत्म कर दिया। कलक्ट्रेट में हुई सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने की, जबकि संचालन महेंद्र ¨सह सोलंकी ने किया। प्रदर्शन के कारण मथुरा-हाथरस रोड पर वाहनों का आवागमन कई घंटे तक प्रभावित रहा।

--------------- ये नेता भी रहे मौजूद

भोला यादव, गिनेश यादव, बबलू यादव, तेजवीर ¨सह सिसौदिया, जिला पंचायत सदस्य श्याम चौधरी, पूरनमल प्रजापति, अजय शर्मा, विजय प्रेमी, बिजेंद्र ¨सह, सूरजपाल, विनीत गुप्ता, एम.खान, कैलाश बिहारी गौड़, शहनाज सिद्दीकी आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.