होली मिलन समारोह में हुआ मूर्ख सम्मेलन
संवाद सहयोगी हाथरस ब्रज में होली पर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को भी विभिन्न महिला संगठनों ने होली मिलन समारोह किया। श्री वाष्र्णेय महिला सभा व वाष्र्णेय महिला मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हनुमान वाटिका में किया गया। इस अवसर पर एक मूर्ख सम्मेलन भी किया गया। होली के गीत-संगीत पर महिला सदस्यों ने खूब नृत्य किया। इस मौके पर रेखा वाष्र्णेय अल्का सीमा मंजूलता रजनी चित्रेश अंजू समता सीता कल्पना कविता आदि मौजूद थीं।
संवाद सहयोगी, हाथरस : ब्रज में होली पर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को भी विभिन्न महिला संगठनों ने होली मिलन समारोह किया। श्री वाष्र्णेय महिला सभा व वाष्र्णेय महिला मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हनुमान वाटिका में किया गया। इस अवसर पर एक मूर्ख सम्मेलन भी किया गया। होली के गीत-संगीत पर महिला सदस्यों ने खूब नृत्य किया। इस मौके पर रेखा वाष्र्णेय, अल्का, सीमा, मंजूलता, रजनी, चित्रेश, अंजू, समता, सीता, कल्पना, कविता आदि मौजूद थीं।
खूब थिरकीं महिलाएं :
वाष्र्णेय महिला युवा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को कमला बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट किया गया। इसमें भक्ति-संगीत की धुनों पर महिला सदस्य खूब थिरकतीं नजर आईं। इस मौके पर चार्टर दीपिका, अध्यक्ष पूजा, गीता, एकता, शिखा, आशा, मेघा, रिचा, सरिता, पूनम, नीलम, आरती आदि मौजूद थीं। गरीब बच्चों दी पिचकारी
सासनी : इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय एक गेस्ट हाउस में किया गया। इसमें खेलकूद के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। महिला सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगा समारोह का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर बीस गरीब बच्चों को रंग, गुलाल व पिचकारी दी गई। शुरुआत प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं गुलाल लगाकर किया गया। इसमें गरीब बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर रिकीं जादौन, लक्ष्मी अग्रवाल, रमा वाष्र्णेय, अनामिका जैन, प्रज्ञा वाष्र्णेय, यश अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, सरोज सिंह, नेहा जैन आदि मौजूद रहे।
महिलाओं ने होली का रंगारंग कार्यक्रम मनाया
हाथरस: अग्रवाल नारी जागृति मंच के तत्वावधान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थिति एक रेस्टोरेंट में किया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। समारोह में संजना अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, आयोजन अध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल, नीलम, गीता, अंजू, सरिता, सारिका, कल्पना आदि का सहयोग रहा। रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें
संस, हाथरस : होली पर्व को भुनाने के लिए रोडवेज ने भी कमर कस ली है। इसके लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों को हरिद्वार, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, जयपुर आदि लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। साथ लोकल रूटों की बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इससे चालक व परिचालकों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। डिपो को भी चमकाते हुए यहां बैठने के लिए सीट आदि के साथ हवा व पानी की व्यवस्था यात्रियों के लिए की गई है।