Move to Jagran APP

शब-ए-बरात पर जगमगाए घर

इबादत करते हुए घरों में ही पढ़ी गई नमाज मस्जिद व कब्रिस्तान में जाने से बचते रहे लोग

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 12:15 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 12:15 AM (IST)
शब-ए-बरात पर जगमगाए घर

संवाद सहयोगी, हाथरस : शब-ए-बरात गुरुवार रात घरों में ही मनाया गया। इस्लाम के अनुयायी अल्लाह से गुनाहों की तौबा करते हुए अपने हक में दुआ मांगी। लॉकडाउन के चलते इस बार कब्रिस्तान और मस्जिदों से दूरी बनाए रखी गई।

loksabha election banner

शब-ए-बरात का पर्व पर घरों में साफ-सफाई करते हुए खुदा की इबादत की जाती है। घरों में हलवा, खीर आदि पकवान बनाए गए। लॉक डाउन के चलते लोगों ने घरों में रहकर ही अपने गुनाहों को याद कर उनसे तौबा की। देश व दुनिया की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। सभी धर्मानुयायियों ने अल्लाह ताला से जाने अनजाने मे हुए गुनाहों को माफ करने की इबादत की। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पर्व को लेकर जानकारी भी एक दूसरे से साझा की। कब क्या करना है इसकी जानकारी भी लोग मौलवियों से लेते रहे। लटके रहे मस्जिदों व

कब्रिस्तानों में ताले

लॉक डाउन के चलते इस बार मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ी गई। फातिहा पढ़ने के लिए भी लोगों ने कब्रिस्तान से दूरी बनाए रखी। जलाईं मोमबत्तियां

गुरुवार की रात लोगों ने अपने घरों में व छतों पर मोमबत्तियां जलाकर प्रकाश फैलाया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूरी रात घरों में अल्लाह ताला की इबादत की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.