घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश
लाइट बंद होने के कारण नहीं पहचान सकी महिला, आरोपित फरार कारस्तानी मथुरा रोड स्थित गांव में युवक ने देर रात दिया घटना को अंजाम
जागरण संवाददाता, हाथरस : मथुरा रोड स्थित गांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचने पर घर के लोग जाग गए। आरोपित को पकड़ भी लिया गया था, लेकिन बाद में वह भाग गया। सुबह पुलिस को सूचना दी गई।
घटना शनिवार देर रात की है। दीवार फांद कर युवक घर में घुसा था। महिला के अनुसार घर की लाइट जली हुई थी, लेकिन आरोपित ने लाइट बंद कर दी और वह कमरे में घुस आया। महिला का पति घर पर नहीं था। घर के अन्य लोग दूसरे कमरों में थे। महिला का आरोप है कि अंधेरे में युवक चारपाई पर लेट गया। अचानक उनकी आंख खुली। युवक को देखकर महिला की चीख निकल गई। महिला का आरोप है कि युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया तथा धमकाने लगा। युवक ने जोर-जबरदस्ती भी की। चीखने पर घर के लोग जाग गए। युवक ने घर से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया तथा पिटाई भी की गई। गांव के लोग भी एकत्रित हो गए, लेकिन वह भीड़ और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। रात की वजह से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सुबह सौ नंबर पर घटना की सूचना दी गई। पुलिस गांव में पहुंची। महिला शिकायत करने कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। महिला ने आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत की है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
काली मेला के दौरान कलवारी में मारपीट
हाथरस : आगरा रोड स्थित गांव कलवारी में काली मेले के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष मेला देख रहे थे। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ युवक उनके घर के बाहर सट्टा लगा रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी, जबकि दूसरे पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। झगड़ा होने पर ग्रामीणों ने सौ नंबर पर सूचना दे दी। मारपीट में दोनों ओर से दो लोग घायल हुए। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा, लेकिन रात में ही इन लोगों में समझौता हो गया। ममेरी बहन से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
सहपऊ : एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की ही आबरू लूट ली। पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची तथा मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के अनुसार उसकी शादी बुआ ने ही आठ महीने पहले कराई थी। पति जयपुर में काम करता है। आरोप है कि शुक्त्रवार रात को विपिन घर में घुस आया तथा घटना को अंजाम दिया। पीड़िता पर कार्यवाई न करने का दबाव बनाया जा रहा था, इसलिए शिकायत करने में देरी हुई।