अयोध्या में शीघ्र ही बनेगा राम मंदिर : नृत्यगोपालदास
फोटो- 5 35 संवाद सहयोगी हाथरस श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। न्यायालय से आने वाले फैसले का पूरा सम्मान किया जाएगा। सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है।
महंत नृत्यगोपालदास बर्फखाना स्थित व्यवसायी पवन कुमार शर्मा के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। वे गोपालधाम में आयोजित कथा महोत्सव में शामिल होने आए हैं। महंत ने कहा कि मंदिर का निर्माण समय आने पर शुरू हो जाएगा। इस समय केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार बैठी है, जो इसके लिए प्रयासरत है। एक सवाल पर बोले, यह मामला न्यायालय में है। इसका निपटारा भी समय आने पर हो जाएगा। हम न्यायालय के फैसले का पूरा सम्मान करेंगे। धर्म की रक्षा के लिए देश के संत कभी पीछे नहीं रहे हैं। अन्य धाíमक स्थलों की बात करना अभी उचित नहीं है। गोपालधाम में श्रीराम कथा शुरू
गोपालधाम में सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसमें महंत नृत्य गोपालदास भी मौजूद रहे। कथा प्रवचन श्रीधाम वृंदावन के वैष्णवाचार्य गिरधर गोपाल शास्त्री कर रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम की कथा के रोचक प्रसंगों का वर्णन किया। कथा पंडाल में महंत नृत्यगोपालदास ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन श्रीरामजन्मभूमि के लिए समर्पित है। सम्पूर्ण संत समाज भगवान श्रीराम के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित है। इस मौके पर पं. भोलेशंकर शर्मा, रघुनंदन अरोड़ा, डॉ. पीडी गर्ग, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. प्रकाश राघव, दाऊदयाल वाष्र्णेय, राकेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, कुशलपाल सिंह, अरुण बागला आदि मौजूद थे। महंत का जोरदार स्वागत
संस, हाथरस: महंत नृत्य गोपालदास महाराज के हाथरस आगमन पर गिर्राज कॉलोनी स्थित गोपाल प्रसाद शर्मा के आवास पर ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय व डॉ. अविन शर्मा ने उनका स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरु दीक्षा व भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ। जिसमें लोगो ने गुरु दीक्षा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।