यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वैलास्ट क्लीनिग कार्य के चलते साढ़े तीन घंटे बंद रहा रेल मार्ग
हतीसा व ओढ़पुरा रेलवे क्रासिग के बीच मशीन से किया गया कार्य सेक्शन इंजीनियर सहित अधिकारियों के निर्देशन में चली डीसीएम मशीन

संवाद सहयोगी, हाथरस: रेलवे ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए गुरुवार को मथुरा-कासगंज रेलमार्ग पर वैलास्ट क्लीनिग का कार्य मशीनों से किया गया। इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। यह कार्य कासगंज तक किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलमार्ग पर गोरखपुर मुख्यालय से आई डीसीएम मशीनों से वैलास्ट क्लीनिग का कार्य किया जा रहा है। इसमें मशीन से ही ट्रैक पर पड़ पत्थरों को उखाड़ते हुए उनसे मिट्टी अलग करने के बाद उसी गहराई में साफ करके बिछाया गया। यह कार्य गेट संख्या 311 ओढ़पुरा व 313 हतीसा के बीच किया गया। इस दौरान रेलवे के तकनीकी कर्मियों की टीम सेक्शन इंजीनियर डीके केन के निर्देशन में हो रहे कार्य पर निगरानी रखे हुई थी। मशीन द्वारा वैलास्ट को प्रेशर द्वारा दबाकर डाला जाता है। इससे पानी भरने से ट्रैक सुरक्षित रहता है। इस कार्य के चलते मथुरा व कासगंज की ओर से आने वाली यात्री व मालगाड़ियां प्रभावित रहीं। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीडब्लूआई ने बताया कि इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाती है। यह कार्य कासंगज तक किया जाएगा। अभी दो मशीनें ट्रैक को ठीक करने के लिए मुख्यालय से और आएंगी। लैब टेक्नीशियन की उपचार के दौरान मौत
संसू, सादाबाद : बिसावर के गांव बड़ा सुमरा निवासी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव (मथुरा) में तैनात लैब टेक्नीशियन रविद्र सिंह की एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब होने पर उन्हें आगरा में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में मौत हो गई।
सासनी पुलिस ने 40 क्वार्टर
शराब सहित तस्कर पकड़ा
संस, हाथरस : कोतवाली सासनी पुलिस ने गुरुवार सुबह अवैध शराब व यूरिया सहित एक तस्कर को पकड़ा। एसएसआई कृतपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह एसआइ विपिन यादव के साथ गश्त पर थे। लहौर्रा रोड बंबा पुलिया से पवन पुत्र होतीलाल निवासी मोहल्ला पल्टन को 40 क्वाटर देशी शराब एवं एक किलो यूरिया के साथ दबोचा।
24 घंटे के बाद भी नहीं
लगा लापता का सुराग
संसू, मुरसान : गांव नगला अनी के रहने वाले एक युवक का सुराग 24 घंटे में भी नहीं लग सका है। पीड़ित परिवार ने मुरसान कोतवाली में तहरीर दी है। नगला अनी का रहने वाला 20 वर्षीय नीरज पुत्र तेजवीर सिह घर से मोटरसाइकिल लेकर गया लेकिन रात तक नहीं लौटा।
