बकरीद की तैयारियां तेज ईदगाह की कराई सफाई
जागरण संवाददाता, हाथरस : बकरीद में एक दिन शेष है। सोमवार को मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने ईदगाह की साफ सफाई कराई। नमाज बुधवार सुबह आठ बजे ईदगाह पर अदा कराए जाएगी।
जागरण संवाददाता, हाथरस : बकरीद में एक दिन शेष है। सोमवार को मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने ईदगाह की साफ सफाई कराई। नमाज बुधवार सुबह आठ बजे ईदगाह पर अदा कराए जाएगी। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी सोमवार को कमेटी पदाधिकारियों के साथ मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर पहुंचे। सफाई व मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ईद-उल-जुहा बुधवार को मनाया जाएगा। ईदगाह पर सुबह आठ बजे नमाज अदा कराई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ कुर्बान अली शहजादा, हाजी साविर अब्बासी, चमन अली, हाजी कमर अहमद, शकील अहमद, जाफर फोरमैन, मुवीन अहमद खान, बाबर खान, मोहम्मद आवाद, विलाल अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
बेहतर हो सफाई व्यवस्था
हाथरस : सपा नगराध्यक्ष मोहम्मद ईशाक शाह ने मुस्लिम बस्ती खाई मोहल्ला, श्रीनगर, मधुगढ़ी, लाला का नगला, नाई का नगला, नवीपुर में भ्रमण कर लोगों ने बताया कि जो लाइटें पालिका ने लगवाई थीं, वह अधिकांश खराब पड़ी हुई है। ऐसे में लोगों को भी दिक्कतें होती है। उन्होंने पालिका के ईओ से समस्याओं के निदान की मांग की है। उनके साथ सतीश यादव, हाजी नबाब, राजेश सविता, हीरालाल यादव, गोपाल सैनी, कन्हैयालाल शर्मा, पंकज वाष्र्णेय, असफाक, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहा।