निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मी 26 को करेंगे आंदोलन
निजीकरण और संशोधित बिल के विरोध में बिजली कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन करने जा रहे हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 26 नवंबर को जिला परियोजना मुख्यालय और लखनऊ पर विरोध सभाएं की जाएंगी।
जासं, हाथरस : निजीकरण और संशोधित बिल के विरोध में बिजली कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन करने जा रहे हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 26 नवंबर को जिला, परियोजना मुख्यालय और लखनऊ पर विरोध सभाएं की जाएंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया गया है। समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे व उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव प्रभात सिंह ने ज्ञापन में कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल-2020 व विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण के लिए जारी किए गए स्टैंडर्ड बिडिग डॉक्यूमेंट तत्काल वापस लिया जाए। ग्रेटर नोएडा के विद्युत वितरण का निजीकरण व आगरा शहर की फ्रेंचाइजी तत्काल निरस्त की जाए। केएसबी लिमिटेड केरल की तरह यूपी में सभी बिजली कंपनियों का एकीकरण कर यूपीएसइबी लिमिटेड का गठन किया जाए। सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। नियमित पदों पर भर्ती की जाए व तेलंगाना सरकार के आदेश की भांति सभी निविदा व संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। सभी संवंर्गों के कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं। न्यूनतम तीन पदोन्नत पदों का वेतनमान के क्रम में एसीपी व्यवस्था लागू की जाए। आंदोलन में कर्मचारियों के साथ अभियंता भी भाग लेंगे। दिसंबर में लगेगा रक्तदान शिविर
जासं, हाथरस : सामाजिक संस्था मानव कल्याण की ओर से दिसंबर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी हसायन, पुरदिलनगर के रक्तदाता भाग लेंगे। इसमें महिलाएं भी भाग लेंगी। संस्था द्वारा यह रक्त आगरा की समर्पण ब्लड बैंक और हाथरस की जय केला माई ब्लड बैंक में एकत्रित किया जाएगा। आपातकालीन स्थिति में ब्लड डोनेशन कार्ड उपलब्ध रहते हैं।
इस संबंध में संस्था की बैठक नगर कोषाध्यक्ष पुनीत पोद्दार के आवास पर संस्थापक राजीव वाष्र्णेय की अध्यक्षता व जिला महामंत्री कन्हैया वाष्र्णेय और नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल के संचालन में हुई। जिलाध्यक्ष विपिन वाष्र्णेय ने बताया कि कोरोना काल के दौरान रक्तदान न होने के कारण ब्लड बैंक में रक्त का अभाव है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील स्तर पर वहां के अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में विचार किया जाएगा। महिला विग की अध्यक्ष वीना आर्य, महामंत्री चंद्रकांता आर्य व कोषाध्यक्ष सुनीता मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में भी रक्तदान को लेकर उत्साह है।