पुलिस कर्मियों को दिलाए कर्तव्य याद
पुलिस लाइंस में रविवार को उतर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक व खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2020 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
संस, हाथरस : पुलिस लाइंस में रविवार को उतर प्रदेश विधान परिषद, खंड स्नातक व खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2020 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
एक दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं अपर जिलाधिकारी हाथरस के नेतृत्व में चुनाव प्रकिया में लगे पुलिस बल की ब्रीफिग की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के विषय में विस्तार से बताया। समस्त कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने, अपना पहचान पत्र साथ रखने व साफ-सुथरी वर्दी पहनने तथा किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करने, समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। साथ ही चुनाव प्रकिया समाप्त होने के बाद ही ड्यूटी स्थान छोड़ने व कोविड नियमों का पालन करते हुए ड्यूटी करने को निर्देशित किया गया। ब्रीफिग में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, समस्त जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी व ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहें। चुनाव बाद चलेगा लेबर कालोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद सहयोगी, हाथरस : श्रम विभाग ने लेबर कालोनी से अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नांकन का कार्य चुनाव के चलते रोक दिया है। एमएलसी चुनाव के बाद अतिक्रमण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में बने औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए अलीगढ़ रोड पर लेबर कालोनी बनाई गई थी। इसमें किराए पर श्रमिकों के लिए आवास उपलब्ध कराए जाते थे। उस दौरान के उद्योग तो नष्ट हो गए पर कालोनी बदस्तूर बनी हुई है। यहां रहने वाले भी अब श्रमिक नहीं रहे हैं। इस कालोनी में करीब सौ से अधिक आवास बने हुए हैं। इन आवासों के आगे स्थाई अतिक्रमण कर लिए गए हैं। शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पहुंचे श्रम विभाग के लोगों ने अतिक्रमण का चिह्नाकंन करा लिया है। चुनाव बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। श्रम अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शीघ्र ही आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।