शहर में अब कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए जाएंगे प्लांट
फोटो- 39 सूखे कूड़े का होगा समाधान 33.67 लाख में लगेगा एक प्लांट हाथरस समेत सभी अधिशासी अधिकारियों को दी गई ट्रेनिग
जागरण संवाददाता, हाथरस : शहर में अब कूड़ा इधर-उधर दिखाई नहीं देगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण को प्लांट लगाए जाएंगे। शुरुआत में शहर में 33.67 लाख में एक प्लांट लगाया जाएगा। इसमें सूखे कूडे़ से प्लास्टिक, कांच व गीला कूड़ा आदि को अलग-अलग किया जाएगा। कांच, प्लास्टिक खरीदने वाली कंपनियों को बेचा जाएगा। बाद में तीन वार्ड में एक प्लांट बनाया जाएगा।
मंगलवार को कूड़ा निस्तारण की विधि जानने को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इस दौरान जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों ने भाग लिया।
इस प्लांट का नाम मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्र रखा गया है। मंगलवार को नगर पालिका के मीटिग हाल में लखनऊ से ट्रेनिग पाकर आए जल निगम विभाग की निर्माण विकास ईकाई के अभियंता अरुण कुमार ने कूड़ा निस्तारण की बारीकियों के बारे में बताया। हाथरस नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ .विवेकानंद के अलावा सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी, पुरदिलनगर, हसायन नगर पंचायत के ईओ एवं मनीष कुमार, डीपी सिंह, हरिओम कुमार ने भाग लिया। इनके अलावा सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के इंजीनियरों ने भी पूरी प्रक्रिया को समझा।