Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी खरीद केंद्रों पर नहीं आया धान

धान की आवक के लिए किसानों से संपर्क शुरू मोटे धान का ही क्रय होता है खरीद केंद्रों पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:27 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:07 AM (IST)
दूसरे दिन भी खरीद केंद्रों पर नहीं आया धान

संस, हाथरस : सरकारी क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी धान की आवक नहीं हुई। अब संबंधित अधिकारियों ने क्रय केंद्रों तक धान लाने के लिए किसानों से संपर्क बनाना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

मंडी में धान के ढेर लगे हैं पर सरकारी क्रय केंद्र पर सन्नाटा है। इसके लिए बुधवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए हर हाल में खरीद लक्ष्य पूरा करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को सचेत किया था। दूसरे दिन भी खरीद केंद्रों पर धान तो नहीं आया पर अधिकारियों ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पिछली बार धान बेचने लाने वाले किसानों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनसे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक मोटा धान मंडी में नही आया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर मोटा धान ही खरीदा जाता है। इसके लिए सरकार ने 1815 से 1835 रुपये प्रति क्विटल का भाव निर्धारित कर रखा है। इतना नही विभाग ने तीन दिन के अंदर भुगतान करने का आफर भी किसानों को दे रखा है। वर्जन-

मोटा धान अभी मंडी में भी नहीं आ रहा है। किसानों से संपर्क बनाए जा रहे हैं। शीघ्र ही धान की आवक खरीद केंद्रों पर शुरू हो जाएगी।

-अशोक कुमार खाद्य एवं विपणन अधिकारी

शीघ्र होगी मंडी में सस्ता प्याज बिकेगा

हाथरस : मंडी में शीघ्र ही सस्ते प्याज की बिक्री शुरू की जाएगी। मंडी अधिकारियों ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

प्याज के भाव बढ़ने से कलबली मची तो मंडी में सरकार की ओर से थोक रेट में प्याज की फुटकर बिक्री की जा रही थी। त्योहार की छुट्टंी के चलते बिक्री बंद हो गई थी। नवरात्र के बाद प्याज की कीमतें बढ़ीं तो मंडी प्रशासन ने फिर से सस्ता प्याज बिकवाने के प्रयास शुरू किए। मंडी सचिव यशपाल सिंह की मानें तो सस्ते प्याज की बिक्री के लिए व्यापारियों से बात की जाएगी। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलते ही प्याज की बिक्री शुरू करा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.