Move to Jagran APP

सौर ऊर्जा से रोशन होगा ओवरब्रिज

बिजली की खपत कम करने को लगाया जा रहा है सोलर पैनल 50 केवी के सोलर पैनल से चमकेंगी ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 05:06 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 05:06 AM (IST)
सौर ऊर्जा से रोशन होगा ओवरब्रिज

एआरएस आजाद, हाथरस : तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज कुछ दिनों में ही सौर ऊर्जा से जगमग होगा। इसके लिए नगर पालिका में 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया जा रहा है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बने इस सोलर पैनल से ओवरब्रिज के साथ नगर पालिका कार्यालय परिसर भी रोशन किया जाएगा।

loksabha election banner

हाथरस में तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज पर यातायात शुरू हो चुका है। नगर पालिका ने इसके ऊपर पथ प्रकाश व्यवस्था के तहत लाइट लगवाई है। ओवरब्रिज पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोलर लाइट का प्रयोग किया जाएगा। बिजली जाने पर भी रात में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहेगा। करीब 100 लाइट इस पुल पर आगरा-अलीगढ़ की ओर लगवाई गई हैं।

सौर ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए नगर पालिका में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से सोलर पैनल लगाया गया है। 50 किलोवाट क्षमता वाले इस पैनल में करीब 150 सोलर प्लेटें व 100 बैटरी लगाई गई हैं। यह नगर पालिका भवन की छत पर लगाया गया है। इसे पांच साल की वारंटी के साथ दिल्ली की रेडिकल सोलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने लगाया है। ओवरब्रिज को जगमग रखेगा 300 लाइट की क्षमता वाला पैनल

सोलर प्लांट से 300 लाइटों को जलाने की व्यवस्था आसानी से की जा सकती है। इनके साथ यह पालिका व आसपास के सर्विस रोड को भी दूधिया रोशनी से जगमग करेगा। इनका कहना है

सौर ऊर्जा के प्रयोग के लिए नगर पालिका में डेढ़ करोड़ की लागत से लगा सोलर पैनल ठीक कराया जा रहा है। इसका प्रयोग ओवरब्रिज के ऊपर और नीचे प्रकाश व्यवस्था के लिए किया जाएगा। जल्द ही सोलर लाइट से ओवरब्रिज, पालिका परिसर जगमगाने लगेगा।

-आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.