15 अगस्त को जिलेभर में रोपे जाएंगे पांच लाख पौधे
संवाद सहयोगी, हाथरस : वन विभाग स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में 5.06 लाख पौधे रोपने जा रहा है। इस
संवाद सहयोगी, हाथरस : वन विभाग स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में 5.06 लाख पौधे रोपने जा रहा है। इसकी शुरुआत मंडलायुक्त सासनी ब्लॉक के गांव समामई, नगला फतेला में चरागाह में पौधरोपण के साथ करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीडीओ एसपी सिंह व पीडी डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और अब तक खोदे गए गड्ढों व पौध की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने 13 अगस्त तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार ने हरीतिमा अभियान के तहत इस वर्ष 8,86,024 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें वन विभाग चार लाख चार हजार 70 और अन्य विभागों द्वारा चार लाख 81 हजार 954 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसी के तहत एक ही दिन में 5,06,714 पौधे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। इसके लिए वन, उद्यान, मनरेगा आदि के माध्यम से तैयारियां पूरी की जा रही हैैं। एनआरएलएम समूह के तहत जनपद के प्रत्येक समूह की महिलाएं अपने आसपास एक पौधा शहीदों के नाम से रोपेंगी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ धनीराम शर्मा सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।