विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिमोट वाली कार के लिए 700 KM के सफर पर निकले दो मासूम भाई, रास्ते में मिला ट्रक ड्राइवर तो सामने आई पूरी कहानी

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:37 PM (IST)

मां की डांट से नाराज दो मासूम भाई रिमोट वाली कार न मिलने पर अलीगढ़ से जौनपुर के लिए साइकिल से निकल पड़े।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. मां की डांट से नाराज दो भाई घर से निकले।

  2. रिमोट कार न मिलने पर जौनपुर जा रहे थे।

  3. सिकंदराराऊ में ट्रक चालक की मदद से मिले।

जागरण संवाददाता, हाथरस। मां ने रिमोट वाली कार के लिए डांटा तो दो मासूम भाइयों ने ऐसा कदम उठाया कि स्वजन की सांसें अटक गईं।

दोनों अपनी-अपनी साइकिल उठाकर अलीगढ़ से करीब 700 किलोमीटर दूर जौनपुर स्थित दादा-दादी के घर जाने के लिए निकल पड़े। शनिवार रात सिकंदराराऊ में एक ट्रक चालक की सतर्कता से दोनों मिल गए। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा और खुशबू मिश्रा के बेटे अभिनव (13) कक्षा सात और अक्षत (7) कक्षा तीन के छात्र हैं। दोनों अतरौली के सेंट जान स्कूल में पढ़ते हैं।

मां की डांट से नाराज होकर निकले दोनों भाई

स्वजन ने बताया कि रिमोट वाली कार मांगने पर मां ने उन्हें डांट दिया था। इससे नाराज होकर दोनों शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन के समय साइकिल लेकर घर से निकल गए। रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास एक ट्रक चालक से जौनपुर का रास्ता पूछ रहे थे।

पुलिस ने बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया

इतनी दूर साइकिल से जाने की बात पर चालक को शक हुआ तो उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले गई और पूछताछ के बाद उनके स्वजन को बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर दोनों बच्चों को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- कोई शादी के लिए भागा, तो किसी ने मां की डांट से छोड़ा घर; साहिबगंज में RPF ने 5 बच्चों का किया रेस्क्यू