Move to Jagran APP

सात घंटे में निकलीं नौ ट्रेन, जाम से बुरा हाल

मुसीबत की मार : तालाब चौराहा का जाम सासनी गेट चैराहा पर पहुंचा, कई घंटे तक फंसे रहे वाहन ब्लर्ब- बागला कॉलेज मार्ग को भी करना पड़ा वन-वे, तालाब चौराहा से निकाले गए वाहन

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 01:09 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 01:09 AM (IST)
सात घंटे में निकलीं नौ ट्रेन, जाम से बुरा हाल

संवाद सहयोगी, हाथरस : रेल ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होते ही शहर में जाम की समस्या विकट हो गई है। जिला अस्पताल मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। इसलिए सासनी गेट चौराहा पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। इस चौराहा की भौगोलिक स्थिति ऐसी नहीं कि वाहन आसानी से निकल जाएं। यहां भी पांच रास्ते हैं, नतीजतन यहां भयंकर जाम लग जाता है। सोमवार को ऐसे ही हालातों से लोग व ट्रैफिक पुलिस जूझती नजर आई।

loksabha election banner

जिले से गुजर रहे पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर शहर में प्रमुख चार रेलवे फाटक पड़ते हैं। यह ट्रैक शहर को दो भागों में बांट रहा है। ट्रेन आने पर ये चारों फाटक एक साथ बंद होते हैं। सोमवार को सुबह 6.30 से दोपहर डेढ़ बजे तक नौ पैसेंजर व मालगाड़ी निकलीं। इधर तालाब चौराहा-गांधी तिराहा रोड वन-वे रहा। इसके कारण सुबह से ही सासनी गेट चौराहा पर जाम लगा रहा। मैंडू की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। यही हाल मथुरा रोड व बागला कॉलेज रोड का रहा। व्यवस्था चरमराने पर बागला कॉलेज रोड को वन-वे करना पड़ा। अलीगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को तालाब चौराहा की ओर से निकाला गया। इसके कारण यहां भी जाम की समस्या पैदा हुई। निर्माण कार्य के कारण वैसे ही रोड पर जगह नहीं है। फुटपाथ पर होकर वाहन निकल रहे हैं। फुटपाथ कच्चा होने के कारण वाहन बमुश्किल निकल पाते हैं। बगल में ही पोल के लिए गहरा गड्ढा होने के कारण हादसे की संभावना प्रबल रहती है।

नहीं बनी सर्विस लेन :

यातायात का दबाव होने के कारण पुलिस तालाब चौराहा-गांधी तिराहा रोड को पूरी तरह बंद नहीं कर सकती। पुलिस ने चार पहिया वाहनों के लिए इस रोड को केवल वन-वे किया है। दूसरी ओर से चार पहिया वाहन आ रहे हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने कहा कि चार पहिया वाहनों को नहीं रोका जा सकता। ऐसा करने पर सासनी गेट चैराहा पर दबाव बढ़ जाएगा। इसके समाधान के लिए प्रशासन ने सेतु निगम से सर्विस लेन बनाने के लिए कहा था, पर सेतु निगम ने अभी तक सर्विस लेन नहीं बनाई है।

पालिका ने नहीं हटाए होर्डिंग्स :

पुलिस व सेतु निगम के अधिकारियों की गुजारिश के बाद भी पालिका ने निर्माण क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स अभी तक नहीं हटाए हैं। इससे सर्विस लेन बनने में दिक्कत आ रही है। साथ ही ट्रैफिक भी नहीं निकल पाता है। टीआइ भी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से होर्डिंग्स हटवाने के लिए कह चुके हैं।

बारिश से काम प्रभावित :

रेल ओवर ब्रिज के लिए पोल बनने का काम जारी है। रविवार शाम को पड़ी तेज बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ। गड्ढे में पानी भरने से भी दिक्कत आई। इसके अलावा सोमवार को भी हल्की बारिश होती रही। मजदूर सही ढंग से काम नहीं कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.