नवसंवत्सर पर शहर में गूंजा मां भारती का उद्घोष
संवाद सहयोगी, हाथरस : ¨हदू नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर नवसंवत्सर के स्वागत को पूरा शह
संवाद सहयोगी, हाथरस : ¨हदू नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर नवसंवत्सर के स्वागत को पूरा शहर केसरियामय नजर आया। जनता ने नववर्ष के स्वागत को पलक पांवड़े बिछाकर अपनी प्राचीन संस्कृति को सहेजने के लिए उत्साह दिखाया। ¨हदू जागरण मंच ने मां भारती की नगर में शोभायात्रा निकालकर ¨हदू एकता का संदेश दिया। मां भारती के उद्घोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। नगर में जगह-जगह नव वर्ष के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए थे।
¨हदू जागरण मंच द्वारा मेफेयर होटल से मां भारती की शोभायात्र रैली के साथ शुरू हुई, जिसमें शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता गले में भगवा दुपट्टा व हाथ में भगवा झंडा लेकर भारत माता व ¨हदू जागरण मंच के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह कार्यकर्ता प्रत्येक प्रतिष्ठान व दुपहिया वाहनों पर नववर्ष का स्टीकर लगा रहे थे। इसके साथ ही सभी लोगों के माथे पर चंदन का टीका लगाया गया। भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा का नगर में तोरण द्वार बनाकर व पुष्पवर्षा कर जगह-जगह जोशीला स्वागत किया गया। मेटाडोर पर लगाए गए साउंड सिस्टम में 'मैं ¨हदू जगाने आया हूं, मैं ¨हदू जगाकर जाऊंगा' आदि गाने लोगों का ध्यान बरवस ही अपनी ओर खींच रहे थे। शोभायात्रा सासनी गेट चौराहा, सरकुलर रोड, चक्की बाजार, नयागंज, पत्थर बाजार, सराफा, नजिहाई, रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर होते हुए आर्य समाज मुरसान गेट पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई, जिसमें ¨हजामं के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि गुलामी के बाद मिली आजादी के बाद भी हम अंग्रेजी संस्कृति के गुलाम बने हुए हैं। हमें इस प्रथा को त्यागकर अपने ¨हदी नववर्ष को आत्मसात करना होगा। जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने रैली की सफलता के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। रैली में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, अनुरोध शर्मा, आशा ठाकुर, नरेंद्र प्रेमी, संदीप शर्मा, देवेंद्र ¨सह, भूपेंद्र शर्मा, ब्रजेश गौतम, विजय पाठक, राजीव प्रताप ¨सह, संजय सिन्हा, रमन पंडित, अवधेश श्रोती, संध्या आर्य, सुनीत आर्य, सपना प्रेमी, सरिता बघेल, दुर्गेश वाष्र्णेय, रेनू कश्यप, मीनाक्षी निषाद, अनंत सोलंकी आदि शामिल थे।